Home पॉलिटिक्स बरसाना में लड्डू मार होली में शामिल होंगे सीएम योगी, फिर आगरा में युवाओं में बाटेंगे…
पॉलिटिक्स

बरसाना में लड्डू मार होली में शामिल होंगे सीएम योगी, फिर आगरा में युवाओं में बाटेंगे…

Share
आज यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ आगरा जाएंगे।
आज यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ आगरा जाएंगे।
Share

Edited by: Vandana Ravindra.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को प्रदेश की विधानसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने सपा पर तीखे हमले किए। वहीं आज यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ आगरा आएंगे। वो 636 करोड़ रुपये की 127 योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। सर्किट हाउस में 1000 से अधिक युवाओं को ब्याज मुक्त ऋण का प्रमाणपत्र वितरित करने के लिए समारोह होगा।

तय कार्यक्रम के मुताबिक, यूपी सीएम सबसे पहले बरसाना जाएंगे। जहां लड्डू मार होली होगी। ब्रज की प्रसिद्ध होली शुक्रवार से शुरू हो जाएगी। 11 फरवरी तक मथुरा, बरसाना, गोकुल, नंदगांव में होली के रंग बिखरेंगे। बरसाना से दोपहर बाद आगरा आएंगे। सर्किट हाउस में दिन का भोजन करने के बाद फिर यहां योजनाओं को जनता को समर्पित करेंगे। सीएम-युवा योजना के तहत ऋण वितरण समारोह में संबोधन भी करेंगे। इधर, सीएम योगी के आगमन के चलते पुलिस, प्रशासन, नगर निगम सहित सभी विभागों के अधिकारी तैयारियों में जुट गए हैं।

जानकारी के मुताबिक, लोक निर्माण विभाग ने 22 करोड़ रुपये से सड़क निर्माण किया है। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, सीएंडडीएस के अलावा अन्य विभागों की योजनाएं शामिल हैं। बता दें कि, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पिछले 15 दिनों में दूसरी बार आगरा आ रहे हैं। इससे पहले सीएम योगी ने 21 फरवरी को यूनिकॉर्न कॉन्फ्रेंस में शिरकत की थी।

author avatar
Ankur Bajpai
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
Two women exchange a booklet in a formal room as a police officer stands nearby, with large portraits on the walls behind them.
पॉलिटिक्स

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मिले DGP राजीव कृष्ण, साथ रहीं पत्नी IRS मीनाक्षी सिंह

उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (DGP) राजीव कृष्ण ने हाल ही में...

Group of people in traditional Indian attire singing into microphones on a red-stage during a formal ceremony, with an Indian flag and speakers in the background.
पॉलिटिक्स

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में कैबिनेट विस्तार, 35 विधायकों ने ली शपथ

पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। राज्य...

उत्तर प्रदेशपॉलिटिक्स

विधानमंडल का बजट सत्र कल से, 11 फरवरी को पेश होगा 9 लाख करोड़ का बजट

उत्तर प्रदेश विधानमंडल का बजट सत्र कल से शुरू होने जा रहा...

उत्तर प्रदेशपॉलिटिक्सराष्ट्रीय

लखनऊ: बजट सत्र से पहले विधानसभा में आज कार्य मंत्रणा समिति की अहम बैठक

उत्तर प्रदेश विधानसभा के आगामी बजट सत्र से पहले आज विधानसभा परिसर...