Home पॉलिटिक्स संभल: क्या रंजिश के तहत हुई बीजेपी नेता गुलफाम सिंह यादव की हत्या, बदमाशों ने लगाया जहरीला इंजेक्शन…
पॉलिटिक्स

संभल: क्या रंजिश के तहत हुई बीजेपी नेता गुलफाम सिंह यादव की हत्या, बदमाशों ने लगाया जहरीला इंजेक्शन…

Share
बीजेपी नेता गुलफाम सिंह यादव की हत्या
बीजेपी नेता गुलफाम सिंह यादव की हत्या
Share

Edited by: Vandana Ravindra.

उत्तर प्रदेश में दिनदहाड़े बीजेपी नेता गुलफाम सिंह यादव को मौत के घाट उतार दिया गया। बताया जा रहा है कि, बीजेपी नेता को जहरीला इंजेक्शन देकर उनकी हत्या की गयी है।

जानकारी के मुताबिक, संभल जिले के दबथरा गांव में अपने घर में बैठे 70 साल के बीजेपी वरिष्ठ नेता को जबरदस्ती घर में घुसकर तीन युवकों ने जहर दे दिया। बताया जा रहा है कि, बाइक सवार तीन युवक अचानक घर में घुसे और उनसे जबरदस्ती बातचीत करने लगे, बातचीत के दौरान ही बदमाशों ने उन्हें जहरीला इंजेक्शन लगा दिया और फरार हो गए।

आनन-फानन में परिजन बीजेपी नेता गुलफाम सिंह यादव को गुन्नौर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां से हालत की गंभीरता को देखते हुए उन्हें अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही एसपी केके बिश्नोई और सीओ दीपक तिवारी मौके पर पहुंचे और परिजनों से बातचीत की।

फिलहाल पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और दावा किया जा रहा है कि कुछ अहम सुराग मिले हैं, जिससे हमलावरों की जल्द गिरफ्तारी हो सकती है। बताते चलें कि, गुलफाम सिंह यादव साल 2004 में गुन्नौर विधानसभा उपचुनाव में मुलायम सिंह यादव के खिलाफ भाजपा प्रत्याशी थे। वो आरएसएस के जिला कार्यवाहक, भाजपा जिला महामंत्री और पश्चिमी यूपी के भाजपा उपाध्यक्ष भी रह चुके थे।

author avatar
Ankur Bajpai
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
Smiling man beside orange BJP flags with white lotus symbols; red Hindi news banner across the bottom shows a headline.
पॉलिटिक्स

दतिया में BJP का बड़ा सरप्राइज! नरोत्तम मिश्रा नहीं, आशुतोष तिवारी पर खेला दांव

The Journalist News (Lucknow): मध्य प्रदेश के दतिया उपचुनाव में भारतीय जनता...