Home पॉलिटिक्स अब दुनिया नये भारत की बात करने लगी है, पाकिस्तानी खुद को भारतीय बताकर सेफ फील करते हैं- सीएम योगी
पॉलिटिक्स

अब दुनिया नये भारत की बात करने लगी है, पाकिस्तानी खुद को भारतीय बताकर सेफ फील करते हैं- सीएम योगी

Share
यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ
यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ
Share

Edited by: Vandana Ravindra.

सीएम योगी शुक्रवार को अयोध्या के राजसदन में दो दिवसीय साहित्य उत्सव टाइमलेस अयोध्या का उद्घाटन करने के बाद कार्यक्रम में शिरकत की। यहां से मुख्यमंत्री योगी रामकथा पार्क पहुंचे और मुख्यमंत्री उद्यमी विकास अभियान के अंतर्गत आयोजित स्टार्टअप प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस मौके पर उन्होंने युवाओं को 47 करोड़ रुपये का ऋण वितरित किया और उनसे उद्यम अपनाने की अपील की।

भारत में नए नेतृत्व का उदय

वहीं इससे पहले लोगों को संबोधित करते हुए यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, भारत में नए नेतृत्व के उदय के साथ ही अब दुनिया नये भारत की बात करने लगी है। अभी ज्यादा समय नहीं हुआ है। ये सिर्फ एक दशक पहले की ही बात है। उत्तर प्रदेश और भारत के लोग दुनिया में कहीं जाते थे तो खुद को भारतीय कहने पर थोड़ा संकोच करते थे पर अब गर्व से खुद को भारतीय कहते हैं क्योंकि दुनिया में भारत का सम्मान बढ़ा है। इसी तरह यूपी के लोग कहीं बाहर जाने पर खुद को उत्तर प्रदेश का बताने पर संकोच करते थे पर अब वो गर्व से खुद को उत्तर प्रदेश का नागरिक बताते हैं।

पाकिस्तानी ने खुद को बताया भारतीय

एक किस्सा बताते हुए सीएम योगी ने कहा कि, मैं एक बार यूरोप गया था और वहां पर घूमने निकला और एक टैक्सी पर बैठा। मुझे टैक्सी वाला भारत का निवासी लगा। मैंने पूछा कि, कहां के हो तो उसने कहा पंजाब का। मैंने पूछा पंजाब में कहां से तो चुप हो गया… फिर बताया कि पाकिस्तान से हैं। उसने मुझे बताया कि भारत का बताने पर हम यहां पर सेफ महसूस करते हैं। उन्होंने कहा कि ये भारत की ताकत है।

साहित्य उत्सव टाइमलेस अयोध्या का शुभारंभ

बताते चलें कि, मुख्यमंत्री योगी ने महाराजा पैलेस राज सदन में दो दिनों तक चलने वाले साहित्य उत्सव टाइमलेस अयोध्या का शुभारंभ किया। यहां पर उनके साथ प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही, प्रख्यात लोक गायिका मालिनी अवस्थी, संगीत अध्येता और आयोजक यतींद्र मिश्र भी मौजूद रहे। सीएम योगी ने राज सदन में अशोक के वृक्ष को जल अर्पण कर टाइमलेस अयोध्या कार्यक्रम का उद्घाटन किया। उनके स्वागत के लिए सपा के बागी विधायक अभय सिंह भी पहुंचे हैं।

author avatar
Ankur Bajpai
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
Two women exchange a booklet in a formal room as a police officer stands nearby, with large portraits on the walls behind them.
पॉलिटिक्स

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मिले DGP राजीव कृष्ण, साथ रहीं पत्नी IRS मीनाक्षी सिंह

उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (DGP) राजीव कृष्ण ने हाल ही में...

Group of people in traditional Indian attire singing into microphones on a red-stage during a formal ceremony, with an Indian flag and speakers in the background.
पॉलिटिक्स

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में कैबिनेट विस्तार, 35 विधायकों ने ली शपथ

पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। राज्य...

उत्तर प्रदेशपॉलिटिक्स

विधानमंडल का बजट सत्र कल से, 11 फरवरी को पेश होगा 9 लाख करोड़ का बजट

उत्तर प्रदेश विधानमंडल का बजट सत्र कल से शुरू होने जा रहा...

उत्तर प्रदेशपॉलिटिक्सराष्ट्रीय

लखनऊ: बजट सत्र से पहले विधानसभा में आज कार्य मंत्रणा समिति की अहम बैठक

उत्तर प्रदेश विधानसभा के आगामी बजट सत्र से पहले आज विधानसभा परिसर...