Home खेल इंडियन प्रीमियर लीग 2025: ईशान किशन का धमाकेदार अंदाज, 45 गेदों में शतक किया पूरा…
खेल

इंडियन प्रीमियर लीग 2025: ईशान किशन का धमाकेदार अंदाज, 45 गेदों में शतक किया पूरा…

Share
सनराइजर्स हैदराबाद के लिए डेब्यू करते हुए ईशान किशन ने 45 गेंद में शतक जड़ दिया
सनराइजर्स हैदराबाद के लिए डेब्यू करते हुए ईशान किशन ने 45 गेंद में शतक जड़ दिया
Share

Edited by: Vandana Ravindra.

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का आगाज हो चुका है। लीग के पहले मुकाबले में 22 मार्च को रॉयल चैलेंजर बैंगलोर ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 7 विकेट से हरा दिया। वहीं आज सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबला खेला जा रहा है।

वहीं अपने पहले मुकाबले में विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने धूम मचा दी। सनराइजर्स हैदराबाद के लिए डेब्यू करते हुए ईशान किशन ने 45 गेंद में शतक जड़ दिया है। अपनी इस शतकीय पारी में ईशान किशन ने उन्होंने 10 चौके और 6 छक्के भी लगाए। ईशान किशन सनराइजर्स के लिए पहली बार आईपीएल में खेलने मैदान पर उतरे हैं। आईपीएल में ईशान किशन का यह पहला शतक भी है।

दरअसल, हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में ईशान किशन राजस्थान के खिलाफ तीसरे नंबर पर बैटिंग करने उतरे थे। ईशान ने सबसे पहले ट्रेविस हेड के साथ मिलकर राजस्थान के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाई।

इसके बाद उन्होंने नितीश रेड्डी के साथ मिलकर टीम के लिए अपनी पहली फिफ्टी पूरी की थी। फिफ्टी लगाने के बाद ईशान किशन ने आखिर के ओवरों में उन्होंने धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए अपना शतक पूरा किया। ईशान किशन 47 गेंद में 106 रन बनाकर नाबाद रहे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
France player shoots toward goal as Moroccan defenders and a diving goalkeeper react; crowd and news logo visible in the stands corner.
खेल

FIFA World Cup 2026: फ्रांस की शानदार जीत, मोरक्को बाहर

The Journalist News (Lucknow): FIFA World Cup 2026 में फ्रांस ने शानदार...

Man wearing dark sunglasses sits indoors beside a cricket-themed birthday cake in a news image about MS Dhoni's 45th birthday and fans outside his house.
खेल

MS धोनी के 45वें जन्मदिन पर जश्न, घर के बाहर जुटे हजारों फैंस, पोस्टर लेकर काटा केक

The Journalist News (Lucknow): भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और करोड़ों...