Home क्राइम Saurabh Murder Case: साहिल को बर्थ-डे पार्टी में न बुलाने से नाराज थी मुस्कान, पति सौरभ से की थी लड़ाई…
क्राइम

Saurabh Murder Case: साहिल को बर्थ-डे पार्टी में न बुलाने से नाराज थी मुस्कान, पति सौरभ से की थी लड़ाई…

Share
सौरभ की हत्या करने वाली आरोपी पत्नी मुस्कान
सौरभ की हत्या करने वाली आरोपी पत्नी मुस्कान
Share

Edited by: Vandana Ravindra.

सौरभ हत्याकांड में एक और अहम बात सामने आयी है। जानकारी के मुताबिक, 28 फरवरी को दिल्ली रोड स्थित होटल क्रोम के टेरेस पर मुस्कान का जन्मदिन सेलिब्रेट किया था। पार्टी में दंपती, बेटी पीहू के अलावा मुस्कान के परिवार के सदस्य भी शामिल थे।

हत्याकांड में साहिल और मुस्कान का परिवार भी शामिल ?

पीड़ित परिवार ने कहा, हत्याकांड में साहिल और मुस्कान का परिवार भी शामिल है, लेकिन पुलिस उन्हें बचाने में जुटी है। जानकारी के मुताबिक, छह लोग और चार बच्चे जन्मदिन पार्टी में शामिल हुए थे। मुस्कान और सौरभ ने बार में वोदका पीकर म्यूजिक सिस्टम पर डांस किया था। परिवार के सदस्यों ने मोबाइल से वीडियो भी बनाई थी। रात करीब दस बजे तक पार्टी चली थी। होटल के स्टाफ का कहना है कि शराब की चुस्की के साथ सौरभ-मुस्कान एक दूसरे के गले मिल रहे थे।

पार्टी के बाद मुस्कान और सौरभ में विवाद

साहिल शुक्ला को नहीं बुलाया गया था। पार्टी के बाद इसे लेकर मुस्कान और सौरभ में विवाद हुआ था। होटल से जाने के बाद मुस्कान ने प्रेमी साहिल के संग उसके घर पर जन्मदिन सेलिब्रेट किया था। सौरभ का कत्ल करने के बाद मुस्कान अपने प्रेमी साहिल के साथ शिमला चली गई, वहां पर दोनों ने एक मंदिर में शादी की। उसके बाद हनीमून मनाने के लिए मनाली चले गए।

पहले से थी होटल की बुकिंग

खबर है कि, यहां पहले से ही दोनों ने ऑनलाइन होटल बुक कर लिए थे। शादी और हनीमून के लिए आबूलेन से कपड़ों की खरीदारी तक करके गए थे। वहां पर दोनों ने जमकर रोजाना बीयर और वाइन पी। मौज मस्ती कर 13 दिन बाद वापस लौटे गए थे। उसके बाद दोनों अपने अपने घर चले गए।

author avatar
Ankur Bajpai
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
School children in navy uniforms perform a synchronized stretch in a dusty schoolyard as a male instructor leads them; a red Hindi news banner overlays the bottom.
क्राइम

स्कूल में 12 साल के छात्र की मौत, PT टीचर पर हत्या का आरोप

The Journalist news (Lucknow): एक 12 वर्षीय छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में...