Home दुनिया लगातार बढ़ती जा रही है मृतकों की संख्या, म्यामार-थाईलैंड-बैंकॉक में भूकंप ने मचाई तबाही…
दुनिया

लगातार बढ़ती जा रही है मृतकों की संख्या, म्यामार-थाईलैंड-बैंकॉक में भूकंप ने मचाई तबाही…

Share
म्यामार-थाईलैंड-बैंकॉक में भूकंप से तबाही
म्यामार-थाईलैंड-बैंकॉक में भूकंप से तबाही
Share

Edited by: Vandana Ravindra.

भारत के पड़ोसी देश म्यांमार में ऐसा भूकंप आया कि तबाही मच गयी। इस शक्तिशाली भूकंप ने धरती कंपा दी। भूकंप का असर थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में भी देखने को मिला।

तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 7.7 मापी गई

जानकारी के मुताबिक, भूकंप का केंद्र म्यांमार में था और इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 7.7 मापी गई। अधिकारियों ने बताया कि बैंकॉक में एक निर्माणाधीन बहुमंजिला इमारत भूकंप के झटकों से भरभराकर ढ़ह गई। एक बहुमंजिला इमारत के मलबे में 40 से अधिक मजदूरों के फंसे होने की आशंका है। हालांकि, घटनास्थल पर राहत एवं बचाव कार्य जारी है।

1,002 लोगों की मौत और 2,376 घायल

जुंटा की सूचना टीम के बयान के मुताबिक, शुक्रवार के उथले 7.7 तीव्रता के भूकंप में 1,002 लोगों की मौत हो गई है, और 2,376 घायल हो गए हैं। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि, मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। अभी तक 140 से ज़्यादा लोगों की मौत की खबर है। पड़ोसी देश थाईलैंड में कम से कम छह लोगों की मौत हो गई।

‘स्वीमिंग पूल’ में पानी में लहरें उठती दिखीं

इधर, 1.70 करोड़ से अधिक आबादी वाले ग्रेटर बैंकॉक में करीब दोपहर डेढ़ बजे भूकंप आने पर इमारतों में अलार्म बजने और घनी आबादी वाले मध्य बैंकॉक की ऊंची इमारतों एवं होटल से लोगों को बाहर निकाला गया। भूकंप इतना शक्तिशाली था कि कुछ ऊंची इमारतों के अंदरूनी हिस्सों में ‘स्वीमिंग पूल’ में पानी में लहरें उठती दिखीं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
दुनिया

बलूचिस्तान ने किया आज़ादी का दावा, पाकिस्तान में मचा सियासी भूचाल

The Journalist News (Lucknow): सोशल मीडिया और विभिन्न प्लेटफॉर्म पर यह दावा...

Two leaders raise their clasped hands in triumph on a stage in a packed stadium, Modi in a beige kurta beside a suited official.
दुनिया

‘थैंक यू मेलबर्न, थैंक यू ऑस्ट्रेलिया’ PM मोदी ने जताया आभार, अल्बनीज़ की तारीफ में कही बड़ी बात

The Journalist News (Lucknow): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेलबर्न में आयोजित भारतीय...