Home Uncategorized 25 लाख टैबलेट बांटने की तैयारी! CM योगी आज करेंगे बड़ा ऐलान
Uncategorized

25 लाख टैबलेट बांटने की तैयारी! CM योगी आज करेंगे बड़ा ऐलान

Share
Share

लखनऊ | 15 नवंबर 2026: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार, 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर युवाओं को डिजिटल शिक्षा से जोड़ने की दिशा में एक बड़ी पहल करने जा रहे हैं। मुख्यमंत्री स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तीकरण योजना के तहत 25 लाख टैबलेट वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे।

लखनऊ के बसंत कुंज स्थित राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। अभियान के पहले ही दिन 50 हजार से अधिक छात्र-छात्राओं और प्रशिक्षणार्थियों को टैबलेट वितरित किए जाएंगे।

लखनऊ समेत चार जिलों के विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ

टैबलेट वितरण अभियान के पहले चरण में लखनऊ मंडल के चार जिलों के चयनित विद्यार्थियों को शामिल किया गया है। इनमें लखनऊ के अलावा हरदोई, सीतापुर और उन्नाव के छात्र-छात्राएं भी शामिल हैं।

इन चार जिलों के कुल 300 शैक्षणिक संस्थानों के चयनित विद्यार्थियों को टैबलेट दिए जाएंगे। पहले दिन 50 हजार से अधिक युवाओं को इस योजना का लाभ मिलने की उम्मीद है।

उच्च शिक्षा से लेकर कौशल विकास तक के युवाओं को फायदा

स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तीकरण योजना का मुख्य उद्देश्य युवाओं को डिजिटल संसाधनों से जोड़ना और उनकी पढ़ाई एवं कौशल विकास को बेहतर बनाना है।

इस पहल के तहत उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, डिप्लोमा, आईटीआई, कौशल विकास, चिकित्सा, नर्सिंग और कृषि क्षेत्र से जुड़े विद्यार्थियों को लाभ पहुंचाया जाएगा।

इसके अलावा एमएसएमई और सेवा मित्र पोर्टल से जुड़े पंजीकृत युवाओं को भी डिजिटल संसाधनों से जोड़ने की योजना है।

कार्यक्रम में कई मंत्री और जनप्रतिनिधि रहेंगे मौजूद

राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ प्रदेश के कई वरिष्ठ मंत्री और जनप्रतिनिधि भी शामिल होंगे।

कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक, औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता ‘नन्दी’, उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री सुनील कुमार शर्मा मौजूद रहेंगे।

इसके अलावा मंत्री दयाशंकर सिंह, राज्य मंत्री जसवन्त सिंह सैनी और रजनी तिवारी भी कार्यक्रम में शामिल होंगे।

लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल, विधान परिषद सदस्य डॉ. लाल जी प्रसाद निर्मल, मुकेश शर्मा, रामचंद्र प्रधान, डॉ. महेन्द्र कुमार सिंह और उमेश द्विवेदी भी मौजूद रहेंगे।

वहीं, विधायक जय देवी, डॉ. नीरज बोरा, ओ.पी. श्रीवास्तव, योगेश शुक्ला और अमरेश कुमार की भी कार्यक्रम में उपस्थिति रहेगी।

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान के जबड़े से छीनी जीत! भारत ने आखिरी गेंद पर रचा इतिहास, 9वीं बार जीता अंडर-19 एशिया कप

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
Uncategorizedबिजनेस

कम बजट, गजब कैमरा! ₹20k के अंदर ये हैं 5 बेस्ट मोबाइल, देखें पूरी लिस्ट

टेक्नोलॉजी | 14 नवंबर 2026: स्मार्टफोन खरीदते समय अब लोग सिर्फ प्रोसेसर, बैटरी...

Astrology-themed banner with a left-side zodiac wheel and bold Hindi text on yellow rounded panels about today’s fortunes, dated 20 April 2026.
Uncategorizedधर्म

20 अप्रैल 2026 स्वास्थ्य राशिफल: जानें आपकी राशि का हेल्थ अलर्ट और सावधानियां

Monday Health Horoscope: 20 अप्रैल 2026, सोमवार के दिन चंद्रमा का संचार...