Home खेल BCCI की साल 2024-25 के लिए ईयरली कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट जारी, जानिए किन खिलाड़ियों का हुआ प्रमोशन…
खेल

BCCI की साल 2024-25 के लिए ईयरली कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट जारी, जानिए किन खिलाड़ियों का हुआ प्रमोशन…

Share
BCCI की साल 2024-25 के लिए ईयरली कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट जारी
BCCI की साल 2024-25 के लिए ईयरली कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट जारी
Share

Edited by: Vandana Ravindra.

BCCI ने साल 2024-25 के लिए ईयरली कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट जारी कर दी है। BCCI ने अपनी लिस्ट में श्रेयस अय्यर और इशान किशन को जगह दी है। दरअसल,  इन दोनों खिलाड़ियों को पिछले साल घरेलू मैच ना खेलने के कारण अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए लिस्ट से बाहर कर दिया गया था।

A+ लिस्ट में इन चार खिलाड़ियों का नाम

हालांकि, T20 विश्व कप जीत के बाद T20I से संन्यास लेने वाले रोहित शर्मा, विराट कोहली और रवींद्र जाडेजा और  जसप्रीत बुमराह  A+ कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में बने हुए हैं। BCCI ने कुल 34 खिलाड़ियों को 1 अक्तूबर 2024 से 30 सितंबर 2025 तक का कॉन्ट्रैक्ट दिया है। इधर, भारत के T20I कप्तान सूर्यकुमार यादव और उपकप्तान अक्षर पटेल आश्चर्यजनक रूप से ग्रेड A में नहीं बल्कि ग्रेड B में हैं। हालांकि सूर्युकमार सिर्फ़ एक ही फ़ॉर्मैट (T20I) में भारत के लिए तय किए गए हैं। वहीं अक्षर नियमित रूप से सीमित ओवर क्रिकेट के दोनों फ़ॉर्मैट खेलते हैं, जबकि टेस्ट क्रिकेट में भी एक संभावित दावेदार हैं।

ग्रेड A में BCCI ने 6 और ग्रेड B में 5 खिलाड़ियों को रखा

ग्रेड A में BCCI ने 6 और ग्रेड B में 5 खिलाड़ियों को रखा है। जबकि ग्रेड C में सबसे ज्यादा 19 खिलाड़ियों को रखा गया है। अनुभवी तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद शमी ग्रेड A में बने हुए हैं। जबकि, मोहम्मद सिराज, केएल राहुल, शुभमन गिल, हार्दिक पंड्या और ऋषभ पंत हैं। पंत को ग्रेड B से ग्रेड A में प्रमोट किया गया है। ग्रेड B में सूर्यकुमार और अक्षर के अलावा कुलदीप यादव, श्रेयस अय्यर और यशस्वी जायसवाल भी हैं, जबकि ग्रेड C में इशान किशन की वापसी हुई है।

C ग्रेड में 7 खिलाड़ियों के नाम शामिल

C ग्रेड में नीतीश रेड्डी, ध्रुव जुरेल, अभिषेक शर्मा, सरफ़राज़ ख़ान, आकाश दीप, वरूण चक्रवर्ती और हर्षित राणा नए खिलाड़ी हैं। पिछले साल के कॉन्ट्रैक्ट सूची के ग्रेड C में शामिल शार्दुल ठाकुर, केएस भरत, आवेश ख़ान और जितेश शर्मा को कॉन्ट्रैक्ट से बाहर कर दिया गया है। बताते चलें कि, BCCI ने इस साल का कॉन्ट्रैक्ट सूची जारी करते हुए हर ग्रेड का अमाउंट नहीं बताया है।

author avatar
Ankur Bajpai
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
क्रिकेटखेल

Opener बने finisher, सैमसन की तूफानी पारी, भारत सेमीफाइनल में

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के एक रोमांचक मुकाबले में India national cricket...

T20 World Cup 2026 में स्कॉटलैंड बनाम इटली मैच के दौरान जॉर्ज मुनसे और माइकल जोंस
खेल

वर्ल्ड कप में इटली की शर्मनाक हार, जॉर्ज मुनसे की बल्लेबाजी देख कांप गए गेंदबाज!

Italy vs Scotland: वर्ल्ड कप में इटली की शर्मनाक हार, जॉर्ज मुनसे...

क्रिकेटखेल

भारत ने फिर रचा इतिहास, U19 WC जीत पर PM मोदी और सचिन का सलाम

भारत ने फिर दिखाया दम, अंडर-19 वर्ल्ड कप पर कब्जा भारतीय क्रिकेट...

क्रिकेटखेल

वांखेडे में रोहित शर्मा का जलवा, T20 WC ट्रॉफी के साथ एंट्री

मुंबई का प्रतिष्ठित वांखेडे स्टेडियम शुक्रवार की शाम क्रिकेट इतिहास का गवाह...