Home टेक-ज्ञान अब काम के बीच फोन के नोटिफिकेशन नहीं करेंगे परेशान, जानिए कैसे सेट करें “डू नॉट डिस्टर्ब” यानि DND मोड..?
टेक-ज्ञान

अब काम के बीच फोन के नोटिफिकेशन नहीं करेंगे परेशान, जानिए कैसे सेट करें “डू नॉट डिस्टर्ब” यानि DND मोड..?

Share
"डू नॉट डिस्टर्ब" यानि DND मोड
"डू नॉट डिस्टर्ब" यानि DND मोड
Share

Edited by: Vandana Ravindra.

मौजूदा समय में स्मार्टफोन के बिना जिंदगी अधूरी सी लगती है। चाहे खरीदारी हो या बैकिंग से जुड़ा कोई काम फोन से हम घंटों का काम 2 मिनट में निपटा देते हैं। लेकिन कोई चीज 10 अच्छाईयों के साथ 10 बुराईयां भी साथ लेकर आता है।

जी हां हमारे कई काम चुटकियों में निपटाने वाले स्मार्टफोन ने हमें वास्तविक जीवन से डिस्ट्रैक्ट कर दिया है। अक्सर काम करते समय, पढ़ाई करते समय या ड्राइविंग के दौरान बार-बार फोन कॉल्स और नोटिफिकेशन आना बहुत ध्यान भटका देते हैं। लेकिन कहीं इन बेकार से मैसजेस के बीच आपका जरुरी कॉल मिस न हो जाए इसलिए फोन को एयरप्लेन मोड पर डालना सही ऑप्शन नहीं है। लेकिन घबराइये नहीं, इस जटिल समस्या का आसान सा समाधान है “डू नॉट डिस्टर्ब” (DND) मोड। DND मोड आपको एप्स के नोटिफिकेशन को साइलेंट करने के साथ अनचाहे कॉल्स को म्यूट कर देगा।

इसकी मदद से आप कुछ चुनिंदा एप्स और कॉन्टैक्ट्स के नोटिफिकेशन को अलाउ कर सकते हैं। एक बार DND ऑन करने के बाद, नोटिफिकेशन आते तो रहेंगे लेकिन उनकी आवाज नहीं होगी। हालांकि, अलग-अलग ब्रांड्स में “डू नॉट डिस्टर्ब” मोड लगाना थोड़ा अलग हो सकता है। लेकिन सेटिंग्स एक सी होती है। सबसे पहले अपने फोन की Settings (सेटिंग्स) खोलें। सर्च बार में Do Not Disturb या DND टाइप करें। फिर इस मोड को ऑन करें और उसे शेड्यूल व कस्टमाइज कर दें। फिर Schedule पर क्लिक करें, फिर (+) आइकन दबाकर वर्किंग, स्लीपिंग, स्टडींग जैसी एक्टिविटी चुनकर आप अपने हिसाब से DND के टाइमिंग्स सेट कर दें।

आप “Repeated Calls” भी ऑन कर सकते हैं। इससे अगर कोई आपको 3 मिनट में कई बार कॉल करता है तो कॉल रिंग होने लगेगी। इमरजेंसी में इसे यूज करते हैं। इसके लिए फोन में Control Centre खोलकर Focus Mode पर टैप करें और फिर DND आइकन चुनकर इसे ऑन या ऑफ कर सकते हैं। DND को शेड्यूल भी किया जा सकता है। जैसे एंड्रॉयड और iPhone में किया जाता है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
टेक-ज्ञान

IRCTC का बड़ा अपडेट: नया पोर्टल करेगा टिकट बुकिंग को सुपरफास्ट और आसान

The Journalist News (Lucknow): भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (IRCTC) ने...

Indian official at a press conference speaking into a microphone, with the Indian flag on the table and a red Hindi headline banner across the bottom.
टेक-ज्ञान

AI पर सरकार का बड़ा प्लान! सभी मंत्रालयों में बढ़ेगा इस्तेमाल, नए कानून के भी संकेत

The Journalist News (Lucknow): भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय...

Man in an auto rickshaw extends a hand toward a passerby while a smartphone in the foreground shows a Bluetooth symbol and battery icon, with a red Hindi news banner across the bottom.
टेक-ज्ञान

चलते ई-रिक्शा को रोकने वाले ऐप्स पर सरकार सख्त, Apple और Google को हटाने का निर्देश

The Journalist News (Lucknow): देश में ई-रिक्शा यात्रियों की सुरक्षा और साइबर...