Home दुनिया पाक पीएम शहबाज शरीफ ने कबूला, भारतीय सेना ने पाकिस्तानी सैन्य अड्डों को बनाया निशाना…
दुनिया

पाक पीएम शहबाज शरीफ ने कबूला, भारतीय सेना ने पाकिस्तानी सैन्य अड्डों को बनाया निशाना…

Share
पाक पीएम शहबाज शरीफ
पाक पीएम शहबाज शरीफ
Share

Edited by: Vandana Ravindra.

भारत से मात खाकर शायद पाकिस्तान की अक्ल ठिकाने आ गयी है। तभी तो शायद पाकिस्तान अब सच कबूल करने में संकोच नहीं कर रहा है। अब पाकिस्तान की हेकड़ी भी निकल गई है और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री अब शांति की बात करने लगे हैं।

पाकिस्तान को शांति चाहने वाला देश बताया…

दरअसल, पाकिस्तान की सेना के सम्मान में यौम-ए-तशक्कुर यानि धन्यवाद दिवस के दौरान उन्होंने ये टिप्पणी की। पाक पीएम शहबाज शरीफ ने अब पाकिस्तान को शांति चाहने वाला देश बताया है…शरीफ ने कहा कि, पाकिस्तान एक शांतिपूर्ण देश है लेकिन वह अपनी रक्षा के लिए उचित जवाब देने का अधिकार रखता है।इस दौरान उन्होंने भारत की मिसाइलों के पाकिस्तानी सैन्य अड्डों को निशाना बनाने की बात भी कबूल किया।

10 मई को दोनों पक्षों में संघर्ष विराम पर सहमति…

उन्होंने कहा, ‘9-10 (मई) की दरमियानी रात सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर ने मुझे सिक्योर फोन पर मुझे बताया कि भारत ने अपने बैलिस्टिक मिसाइल अभी लॉन्च किए हैं। एक नूर खान एयरपोर्ट पर गिरा है और कुछ दूसरे इलाकों पर गिरे हैं।’ भारत और पाकिस्तान ने चार दिनों तक सैन्य टकराव के दौरान सीमा पार एक दूसरे पर ड्रोन और मिसाइलों से हमले किए थे, जिसके बाद 10 मई को दोनों पक्षों में संघर्ष विराम पर सहमति बनी थी।

पाकिस्तान के 11 एयरबेस को निशाना बनाया…

7 मई की सुबह भारत के ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान ने अगली दो रातों तक लगातार भारत के सैन्य अड्डों को निशाना बनाने के लिए ड्रोन और मिसाइल से हमले किए। जिसे भारतीय रक्षा प्रणाली ने नाकाम कर दिया। इसके बाद भारतीय बलों ने पाकिस्तान की कमर तोड़ने का फैसला किया और पाकिस्तान के 11 एयरबेस को निशाना बनाया। इसमें सबसे अहम एयरबेस नूर खान (चकलाला) एयरबेस था। नूर खान एयरबेस रावलपिंडी में पाकिस्तानी सेना के मुख्यालय से कुछ ही किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इसके पास ही स्थित इस्लामाबाद में पाकिस्तानी प्रधानमंत्री का आवास और अहम रणनीतिक ऑफिस है।

author avatar
Ankur Bajpai
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
दुनियामनोरंजन

BTS का ऐतिहासिक कमबैक: Gwanghwamun Square से Netflix पर LIVE, ARIRANG से मचेगा दुनियाभर में धमाल

दुनिया के सबसे लोकप्रिय के-पॉप ग्रुप BTS एक बार फिर इतिहास रचने...

दुनियाबिजनेस

भारत-अमेरिका रिश्तों में नई गर्मजोशी, टैरिफ 25% से घटकर 18%

भारत और अमेरिका के रिश्तों में लंबे समय से चली आ रही...

दुनियापॉलिटिक्स

Epstein Files में PM मोदी का नाम? MEA ने दिया करारा जवाब

विदेश मंत्रालय (MEA) ने शनिवार को अमेरिकी कुख्यात अपराधी जेफ्री एप्सटीन (Jeffrey...