Home पॉलिटिक्स जो भारत देश का नहीं, वो हमारा नहीं, AIMIM प्रवक्ता वारिस पठान ने Celebrities को जमकर लताड़ा…
पॉलिटिक्समनोरंजन

जो भारत देश का नहीं, वो हमारा नहीं, AIMIM प्रवक्ता वारिस पठान ने Celebrities को जमकर लताड़ा…

Share
AIMIM प्रवक्ता वारिस पठान
AIMIM प्रवक्ता वारिस पठान
Share

Edited by: Vandana Ravindra

पिछले कुछ दिनों में AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी और उनकी पार्टी के प्रवक्ता वारिस पठान पाकिस्तान और आतंकवाद के खिलाफ खुलकर अपनी आवाज उठा रहे हैं। लेकिन पहलगाम आतंकी हमले और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर किसी बॉलीवुड के अभिनेत्री या अभिनेता ने कोई रिस्पांस नहीं दिया। जिसको लेकर वारिस पठान ने ऐसे तमाम सेलिब्रिटीज को जमकर खरी-खोटी सुनाई और फैंस से इन्हें फॉलो न करने की बात कही।

जो भारत देश का नहीं, वो हमारा नहीं- पठान

वारिस पठान ने एक न्यूज एजेंसी से बातचीत के दौरान कहा कि, “सेलिब्रिटी को यहां भारत से नाम मिला, दौलत कमाई, इज्जत कमाई, तो जब ऐसा समय आता है तो लोगों की अपेक्षा होती है कि ये लोग अपनी चुप्पी तोड़ेंगे और हमारे भारत के जवानों के साथ खड़े रहेंगे। लेकिन ये कोई अल्फाज नहीं बोलते हैं…और आप लोग उनको अनमोल रत्न बनाकर घूम रहे हैं.” “आप उनके पीछे भाग रहे हैं, एयरपोर्ट पर उनके वीडियो बना रहे हैं. वो जिम जा रहे हैं तो उनके वीडियो बनाते हैं, जो भारत देश का नहीं, वो हमारा नहीं। उन्होंने कहा कि, पब्लिक के अंदर एक गुस्सा है कि जिसको हमने नवाजा, वो आज खामोश बैठे हैं. हमारे बहादुर सिपाहियों का उत्साह बढ़ाओ, उनकी प्रशंसा करो कि हां, उन्होंने बहादुरी के साथ आतंकियों को ढेर किया. हमारे लिए देश का सेलिब्रिटी और हीरो, देश का एक-एक जवान है.”

रामगोपाल पर कार्रवाई करें अखिलेश- पठान

इधर, सपा नेता रामगोपाल यादव के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की जानकारी देने वाली वायुसेना की कमांडर व्योमिका सिंह को लेकर जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किए जाने पर वारिस पठान ने कहा कि, “सेना के खिलाफ इस तरह की अभद्र टिप्पणी करना सरासर गलत है. यह निंदनीय है, इसकी जितनी भी निंदा की जाए कम है। उनकी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव को उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। हम सेना का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे. हम अपनी सेना पर गर्व करते हैं। सेना का अपमान किसी भी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा.”

author avatar
Ankur Bajpai
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
The Kerala Story 2 Goes Beyond का नया गाना ओ माई री
मनोरंजन

आ गया ‘The Kerala Story 2’ का दूसरा गाना, रिलीज डेट के साथ फिल्म पर बड़ा अपडेट!

फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ ने अपने पहले पार्ट से देशभर में गहरी...

उत्तर प्रदेशपॉलिटिक्स

विधानमंडल का बजट सत्र कल से, 11 फरवरी को पेश होगा 9 लाख करोड़ का बजट

उत्तर प्रदेश विधानमंडल का बजट सत्र कल से शुरू होने जा रहा...

उत्तर प्रदेशपॉलिटिक्सराष्ट्रीय

लखनऊ: बजट सत्र से पहले विधानसभा में आज कार्य मंत्रणा समिति की अहम बैठक

उत्तर प्रदेश विधानसभा के आगामी बजट सत्र से पहले आज विधानसभा परिसर...

मनोरंजन

FIR के बाद मनोज बाजपेयी का बड़ा बयान, हटेगा प्रमोशनल कंटेंट

विवादित फिल्म “घूसखोर पंडित” को लेकर लखनऊ में FIR दर्ज होने के...