Home दुनिया इजरायल के हवाई हमलों के बीच हमास के नागरिकों ने नष्ट हुई मस्जिद के पास बैठकर अदा की रमज़ान की आखिरी नमाज…
दुनिया

इजरायल के हवाई हमलों के बीच हमास के नागरिकों ने नष्ट हुई मस्जिद के पास बैठकर अदा की रमज़ान की आखिरी नमाज…

Share
नष्ट हुई मस्जिद के पास बैठकर अदा की रमज़ान की आखिरी नमाज
नष्ट हुई मस्जिद के पास बैठकर अदा की रमज़ान की आखिरी नमाज
Share

Edited by: Vandana Ravindra.

हमास के गाज़ा में लोगों ने इजरायली हमले में नष्ट हुई मस्जिद के पास बैठकर रमज़ान के पवित्र महीने की आखिरी नमाज पढ़ी। एक फ़लस्तीनी न्यूज़ एजेंसी के मुताबिक, रविवार को ईद-उल-फ़ितर के पहले दिन लोगों ने दीर-अल-बलाह में जाफ़ा मस्जिद के मलबे के पास नमाज़ पढ़ी।

गाजा के नागरिकों के पास जश्न मनाने के लिए कुछ खास नहीं

गाज़ा के मुसलमानों का कहना है कि, उनके पास जश्न मनाने के लिए कुछ खास नहीं है। इजरायल ने हाल ही में हमले करना दोबारा शुरू कर दिए हैं। एक तरफ मानवीय सहायता पर रोक लगा दिया है और बिजली आपूर्ति तक काट दी है। हमास गाजा पट्टी में एक फिलिस्तीनी सशस्त्र समूह और राजनीतिक आंदोलन है।

7 अक्टूबर 2023 को हमास ने इजरायल पर हमला किया

बता दें कि, 7 अक्टूबर 2023 को हमास ने इजरायल पर हमला किया, जिसमें लगभग 1,200 लोग मारे गए और 250 से अधिक लोगों को बंदी बना लिया था। जिसके बाद परिणामस्वरूप गाजा में बड़े पैमाने पर इजरायली सैन्य आक्रमण शुरू हो गया, जिसमें हजारों फिलिस्तीनी मारे गए। फिर हमास, जिसे अमेरिका, ब्रिटेन, इजरायल और कई अन्य देशों ने आतंकवादी संगठन घोषित किया है, इजरायल पर रॉकेट दागना जारी रखा है।

इजरायली बंधकों और फिलिस्तीनी कैदियों को रिहा करने के लिए एक समझौते पर सहमति नहीं

वहीं जनवरी 2025 में, इजरायल और हमास युद्ध रोकने और इजरायली बंधकों और फिलिस्तीनी कैदियों को रिहा करने के लिए एक समझौते पर सहमत हुए। हमास की शुरुआत 1987 में मुस्लिम ब्रदरहुड की एक शाखा के रूप में हुई थी। इसका नाम है इस्लामी प्रतिरोध आंदोलन। वह फिलिस्तीनी भूमि पर इजरायल के अस्तित्व का विरोध करता है। वह अपनी जगह पर और कब्जे वाले पश्चिमी तट, पूर्वी यरुशलम और गाजा में इस्लाम पर आधारित एक राज्य चाहता है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
दुनिया

बलूचिस्तान ने किया आज़ादी का दावा, पाकिस्तान में मचा सियासी भूचाल

The Journalist News (Lucknow): सोशल मीडिया और विभिन्न प्लेटफॉर्म पर यह दावा...

Two leaders raise their clasped hands in triumph on a stage in a packed stadium, Modi in a beige kurta beside a suited official.
दुनिया

‘थैंक यू मेलबर्न, थैंक यू ऑस्ट्रेलिया’ PM मोदी ने जताया आभार, अल्बनीज़ की तारीफ में कही बड़ी बात

The Journalist News (Lucknow): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेलबर्न में आयोजित भारतीय...