Home दुनिया भूकंप की तबाही के बीच म्यांमार में जुंटा सैन्य शासन पर आरोप, विद्रोहियों पर कराया हवाई हमला…  
दुनिया

भूकंप की तबाही के बीच म्यांमार में जुंटा सैन्य शासन पर आरोप, विद्रोहियों पर कराया हवाई हमला…  

Share
म्यांमार में भूकंप से तबाही
म्यांमार में भूकंप से तबाही
Share

Edited by: Vandana Ravindra.

भारत के पड़ोसी देश म्यांमार में 28 मार्च को आए दो भयानक भूकंप के झटकों ने बुरी तरह से तबाही मचा दी है। इस तबाही में 1700 से ज्यादा लोगों की जान चली गयी है। जबकि, 3400 से ज्यादा घायल हो गए हैं।

जुंटा सैन्य शासन ने भी अपना कहर मचाना शुरू कर दिया

एक तरफ भूंकप का कहर तो दूसरी तरफ म्यांमार में अब देश की जुंटा सैन्य शासन ने भी अपना कहर मचाना शुरू कर दिया है। दरअसल,  म्यांमार के जुंटा शासन के खिलाफ म्यांमार में सशस्त्र आंदोलन करने वाले एक समूह ने देश के कई भूकंप प्रभावित क्षेत्रों में जुंटा के विद्रोहियों पर हवाई हमले करने का आरोप लगाया है।

म्यांमार के सबसे पुराने सशस्त्र समूह

म्यांमार के सबसे पुराने सशस्त्र समूहों में से एक केरेन नेशनल यूनियन ने एक बयान में कहा कि, “देश की जनता भूकंप के तबाही से पीड़ित है और दूसरी तरफ सेना नागरिक इलाकों को निशाना बनाकर हवाई हमले करने में लगी हुई है। देश के जुंटा सैन्य शासन को इस मुश्किल समय में राहत और बचाव कार्यों को विशेष रूप से प्राथमिकता देनी चाहिए, लेकिन इस शासन का ध्यान अपने लोगों के खिलाफ हमला करने पर है.”

भूकंप से देश की कई बुनियादी संरचनाएं पूरी तरह से बर्बाद

बताते चलें कि, म्यांमार में आए भूकंप से देश की सड़कें, पुल, हवाई अड्डों जैसे कई बुनियादी संरचनाएं पूरी तरह से बर्बाद हो चुकी है। काफी संख्या में लोग अभी इमारतों के फैले मलबे में अपनी जिंदगी की लड़ाई लड़ रहे हैं। वहीं, जिन लोगों की मौत हो चुकी है और उनके शवों से अब बदबू भी आने लगी है।

author avatar
Ankur Bajpai
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
दुनियामनोरंजन

BTS का ऐतिहासिक कमबैक: Gwanghwamun Square से Netflix पर LIVE, ARIRANG से मचेगा दुनियाभर में धमाल

दुनिया के सबसे लोकप्रिय के-पॉप ग्रुप BTS एक बार फिर इतिहास रचने...

दुनियाबिजनेस

भारत-अमेरिका रिश्तों में नई गर्मजोशी, टैरिफ 25% से घटकर 18%

भारत और अमेरिका के रिश्तों में लंबे समय से चली आ रही...

दुनियापॉलिटिक्स

Epstein Files में PM मोदी का नाम? MEA ने दिया करारा जवाब

विदेश मंत्रालय (MEA) ने शनिवार को अमेरिकी कुख्यात अपराधी जेफ्री एप्सटीन (Jeffrey...