Home खेल चैंपियंस ट्राफी 2025 से बाहर हुई ऑस्ट्रेलिया, स्टीव स्मिथ ने किया सन्यास का एलान…
खेल

चैंपियंस ट्राफी 2025 से बाहर हुई ऑस्ट्रेलिया, स्टीव स्मिथ ने किया सन्यास का एलान…

Share
चैंपियंस ट्राफी 2025 से बाहर हुई ऑस्ट्रेलिया
चैंपियंस ट्राफी 2025 से बाहर हुई ऑस्ट्रेलिया
Share

Edited by: Vandana Ravindra.

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल में भारत से मिली हार के बाद ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम को एक और झटका लगा है। दरअसल, टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलियाई टीम की कमान संभालने वाले स्टीव स्मिथ ने वनडे से सन्यास ले लिया है।

टीम इंडिया की जीत के बाद कोहली स्मिथ से गले मिलते दिखे थे। इसे 35 साल के स्मिथ के संन्यास से भी जोड़ा जा रहा है। स्मिथ ने कहा, ‘मुझे लगता है कि यह दूसरों के लिये रास्ता बनाने का सही समय है। यह शानदार सफर रहा और मैने हर पल का मजा लिया।’ उन्होंने कहा कि, ‘टेस्ट क्रिकेट प्राथमिकता है और मैं विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल को लेकर उत्साहित हूं। इसके बाद वेस्टइंडीज और इंग्लैंड से खेलना है। मुझे लगता है कि अभी भी योगदान दे सकता हूं।’

स्मिथ ने ऑस्ट्रेलिया के लिए कुल 170 वनडे खेले और 5800 रन बनाए। इस दौरान उनका औसत 43.28 का और स्ट्राइक रेट 86.96 का रहा। वनडे में उनकी सर्वश्रेष्ठ पारी 164 रन की है। वनडे में उन्होंने 35 अर्धशतक और 12 शतक लगाए हैं। स्मिथ चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में कुछ फॉर्म में नहीं थे। उन्होंने तीन पारियों में 48.50 की औसत से 97 रन बनाए थे। भारत के खिलाफ 73 रन उनकी सर्वश्रेष्ठ पारी रही। स्मिथ को शमी ने फुल टॉस गेंद पर क्लीन बोल्ड किया था। स्मिथ ने 19 फरवरी, 2010 को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे डेब्यू किया था। वह 2015 और 2023 में दो बार वनडे विश्व कप जीतने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा रह चुके हैं।

हालांकि, स्मिथ टेस्ट में अपनी बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं और उन्होंने सबसे लंबे प्रारूप में कई रिकॉर्ड्स बनाए हैं। 116 टेस्ट की 206 पारियों में स्मिथ ने 56.75 की औसत से 10,271 रन बनाए हैं। 239 रन की पारी उनकी सर्वश्रेष्ठ पारी रही है। इस दौरान उन्होंने 36 शतक और 41 अर्धशतक बनाए हैं। इनमें चार दोहरे शतक भी शामिल हैं। स्मिथ ने 67 टी20 मुकाबले भी खेले हैं। इसमें उन्होंने 24.86 की औसत और 125.46 के स्ट्राइक रेट से 1094 रन बनाए। टी20 अंतरराष्ट्रीय में उन्होंने पांच अर्धशतक भी लगाए हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
France player shoots toward goal as Moroccan defenders and a diving goalkeeper react; crowd and news logo visible in the stands corner.
खेल

FIFA World Cup 2026: फ्रांस की शानदार जीत, मोरक्को बाहर

The Journalist News (Lucknow): FIFA World Cup 2026 में फ्रांस ने शानदार...

Man wearing dark sunglasses sits indoors beside a cricket-themed birthday cake in a news image about MS Dhoni's 45th birthday and fans outside his house.
खेल

MS धोनी के 45वें जन्मदिन पर जश्न, घर के बाहर जुटे हजारों फैंस, पोस्टर लेकर काटा केक

The Journalist News (Lucknow): भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और करोड़ों...