Home Uncategorized कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा- खुफिया जानकारी में खामी हुई, फिर क्यों नहीं हुई सेना तैनात…
Uncategorized

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा- खुफिया जानकारी में खामी हुई, फिर क्यों नहीं हुई सेना तैनात…

Share
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे
Share

Edited by: Vandana Ravindra.

पीएम मोदी के कश्मीर दौरा रद्द करने के तीसरे दिन मिनी स्विट्जरलैंड के नाम से मशहूर पहलगाम में आतंकी हमला होने के बाद से ही कई तरह के सवाल किए जा रहे हैं। इसी बीच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने झारखंड की राजधानी रांची में ‘संविधान बचाओ’ रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा।

अपना दौरा रद्द कर दिया

उन्होंने दावा करते हुए कहा कि, प्रधानमंत्री मोदी को जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकी हमले की खुफिया रिपोर्ट मिली थी, 22 अप्रैल को पहलगाम हमले से तीन दिन पहले रिपोर्ट मिलने के बाद ही उन्होंने केंद्र शासित प्रदेश का अपना दौरा रद्द कर दिया था। खरगे ने कहा कि, मैंने यह बात एक अखबार में भी पढ़ी थी। 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 लोग मारे गए थे, जिनमें से ज्यादातर पर्यटक थे। कांग्रेस प्रमुख ने दावा किया कि सर्वदलीय बैठक के दौरान पीएम मोदी ने स्वीकार किया कि खुफिया जानकारी में खामी थी। जिसको लेकर उन्होंने सवाल किया कि, ‘क्या केंद्र को पहलगाम हमले में हुई मौतों के लिए जवाबदेह नहीं होना चाहिए, जब उसने खुफिया जानकारी में खामी स्वीकार कर ली है।’ उन्होंने एलान किया कि, कांग्रेस पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान के खिलाफ किसी भी कार्रवाई के लिए केंद्र के साथ खड़ी है, क्योंकि देश सर्वोच्च है और पार्टी, धर्म और जाति से परे है।

पहलगाम में अधिक सुरक्षा बल क्यों नहीं तैनात किए

खरने से सरकार से ये भी सवाल किया कि, आतंकी हमले की खुफिया रिपोर्ट होने के बाद भी केंद्र ने पहलगाम में अधिक सुरक्षा बल क्यों नहीं तैनात किए? क्या केंद्र को पहलगाम हमले में जानमाल के नुकसान के लिए जवाबदेह नहीं होना चाहिए, जब उसने खुद खुफिया चूक स्वीकार कर ली है। पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान के खिलाफ किसी भी कार्रवाई के लिए कांग्रेस सरकार के साथ खड़ी है। पार्टी से परे देश सर्वोच्च है। खरगे बोले कि, हम भारत, गरीब लोगों, आदिवासियों के लिए लड़ते हैं। खरगे ने सीधे तौर पर आरोप लगाय कि, भाजपा केवल ‘जुमला’ (बयानबाजी) में विश्वास करती है। पीएम मोदी की नीति सार्वजनिक क्षेत्र के संस्थानों को बंद करना, एससी, एसटी, ओबीसी समुदायों से नौकरियां छीनना है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
Astrology-themed banner with a left-side zodiac wheel and bold Hindi text on yellow rounded panels about today’s fortunes, dated 20 April 2026.
Uncategorizedधर्म

20 अप्रैल 2026 स्वास्थ्य राशिफल: जानें आपकी राशि का हेल्थ अलर्ट और सावधानियां

Monday Health Horoscope: 20 अप्रैल 2026, सोमवार के दिन चंद्रमा का संचार...

Hindi horoscope promo: today’s zodiac reading for Friday, 19 April 2026, over an astrologic wheel with The Journalist News logo
Uncategorized

19 अप्रैल 2026 राशिफल: रविवार को सूर्य का प्रभाव, जानें सभी राशियों के स्वास्थ्य टिप्स

रविवार का दिन सूर्य देव को समर्पित होता है। आज सूर्य मेष...

उदयपुर में 26 फरवरी को ITC Mementos में शादी से पहले पहुंचे रश्मिका मंदाना और विजय देवराकोंडा
Uncategorized

ITC मोमेंटोज बनेगा गवाह: 26 फरवरी को एक होने जा रहे हैं साउथ के ये दो सुपरस्टार्स!

उदयपुर: साउथ सिनेमा के चर्चित सितारे विजय देवराकोंडा और रश्मिका मंदाना 26...