Home उत्तर प्रदेश 13 मई से 23 मई तक देशभर में बीजेपी निकालेगी ‘तिरंगा यात्रा’, लोगों तक पहुंचाई जाएंगी ऑपरेशन सिंदूर की उपलब्धियां…
उत्तर प्रदेश

13 मई से 23 मई तक देशभर में बीजेपी निकालेगी ‘तिरंगा यात्रा’, लोगों तक पहुंचाई जाएंगी ऑपरेशन सिंदूर की उपलब्धियां…

Share
यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ
यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ
Share

Edited by: Vandana Ravindra.

कश्मीर के मिनी स्वीट्जरलैंड के नाम से मशहूर, वादियों से घिरे हुए एक छोटे से हिल स्टेशन पहलगाम में अपने परिजनों के साथ घूमने…खुशी के पल बिताने और यादें संजोने गए पर्यटकों और नए-नवेले शादीशुदा जोड़ों के साथ पाकिस्तान के आतंकियों ने जो बर्बरता दिखाई…उसने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था। पूरा देश गुस्से और बदले की आग में जल रहा था।

‘भारत शौर्य तिरंगा यात्रा’ का भव्य शुभारंभ

पीएम मोदी ने देशवासियों की भावनाओं को सर्वोपरी मान पाकिस्तान को खबक सिखाने की ठानी और ऑपरेशन सिंदूर के जरिए देश की बेटियों के सिंदूर उजाड़ने वालों को उनके किए की सजा दी। पाकिस्तान पर हुई इस जीत को लेकर लखनऊ में आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘भारत शौर्य तिरंगा यात्रा’ का भव्य शुभारंभ किया। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का जश्न मनाने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी 13 मई से 23 मई तक देशभर में ‘तिरंगा यात्रा’ निकाल रही है। 10 दिन चलने वाली इस यात्रा में ऑपरेशन सिंदूर की उपलब्धियों को लोगों तक पहुंचाया जाएगा।


तिरंगा यात्रा का शुभारंभ करते हुए सभा को संबोधित किया…

वहीं सीएम योगी ने तिरंगा यात्रा का शुभारंभ करते हुए एक सभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘पूरा भारत अपनी सेना के बहादुर जवानों का अभिनंदन करने के लिए आतुर दिखाई दे रहा है। भारतीय सेना ने पाकिस्तान के हौसलों पस्त कर दिया है। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के लिए हम पीएम नरेंद्र मोदी को बधाई देते हैं.’कहा कि, ‘पूरा देश हमारे जवानों की वीरता और बहादुरी को सलाम करने के लिए उत्सुक है. हम राज्य के लोगों की ओर से प्रधानमंत्री मोदी को ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के लिए बधाई देते हैं. पूरे देश और दुनिया ने 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पाकिस्तान समर्थित आतंकवादियों द्वारा किए गए आतंकी हमले की निंदा की। इस घटना पर भले ही पाकिस्तान ने चुप्पी साधे रखी. आतंकी हमले के बारे में सभी सबूत मुहैया कराए जाने के बावजूद पाकिस्तान ने अपनी भूमिका से इनकार किया।

100 से अधिक आतंकवादियों को उनके भयानक कृत्य के लिए सजा दी गई- सीएम योगी

आखिरकार ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च किया गया है और पहले दिन ही 100 से अधिक आतंकवादियों को उनके भयानक कृत्य के लिए सजा दी गई। ये देश और दुनिया ने देखा है, और भारत की सेना का लोहा को माना है। सीएम ने आगे कहा कि, भारतीय सेना ने पाकिस्तान के हौसले को पस्त कर दिया है. पाकिस्तान द्वारा की गई हिमाकत का जिस मजबूती के साथ भारत के बहादुर जवानों ने जवाब देते हुए दुनिया को संदेश दिया कि हम पहले से किसी को छेड़ेंगे नहीं, लेकिन कोई छेड़ेगा तो उसको छोड़ेंगे भी नहीं। और भारत ने ये करके दिखाया है।

author avatar
Ankur Bajpai
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
उत्तर प्रदेशवाराणसी

काशी विश्वनाथ धाम में विवाद: महिला पत्रकार से दुर्व्यवहार के बाद ACP सुरक्षा हटाए गए

वाराणसी के प्रसिद्ध श्री काशी विश्वनाथ धाम परिसर में रंगभरी एकादशी के...

उत्तर प्रदेश

लखनऊ में मांझा बना मौत का खेल, फ्लाईओवर पर हादसा, युवक घायल

राजधानी लखनऊ में पतंगबाजी के दौरान इस्तेमाल हो रहे खतरनाक मांझे से...

उत्तर प्रदेशपॉलिटिक्स

विधानमंडल का बजट सत्र कल से, 11 फरवरी को पेश होगा 9 लाख करोड़ का बजट

उत्तर प्रदेश विधानमंडल का बजट सत्र कल से शुरू होने जा रहा...

उत्तर प्रदेशपॉलिटिक्सराष्ट्रीय

लखनऊ: बजट सत्र से पहले विधानसभा में आज कार्य मंत्रणा समिति की अहम बैठक

उत्तर प्रदेश विधानसभा के आगामी बजट सत्र से पहले आज विधानसभा परिसर...