क्रिकेट जगत और मनोरंजन की दुनिया इन दिनों एक नई चर्चा में घिरी हुई है। भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पंड्या एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बार चर्चा का कारण हैं मॉडल, अभिनेत्री महीका शर्मा, जिनके साथ उनके रिश्ते की खबरें सोशल मीडिया और मीडिया जगत में तेजी से फैल रही हैं। कुछ समय पहले तक यह सिर्फ अफवाह लग रही थी, लेकिन अब दोनों के सोशल मीडिया पोस्ट्स और सार्वजनिक झलकियों ने इन अफवाओ को और मज़बूत कर दिया है।
हार्दिक, जो पहले नताशा स्टेनकोविक के साथ शादी में थे, 2024 में तलाक के बाद अब वह फैंस की नज़र मे फिरसे आ रहे हैं। मीडिया रेपोर्ट्स का कहना है की अब वे एक नई शुरुआत करने जा रहे है, और उनका नाम मोडेल महिका शर्मा के साथ जोड़ा जा रहा है। महिका शर्मा की बात करे तो वह एक मोडेल और ऐक्ट्रिस है, जिन्होंने अपनी पढ़ाई दिल्ली से पूरी की है उसके बाद उन्होंने फैशन और मौडलिंग की दुनिया मे अपना कदम रखा।
महिका शर्मा मशहूर डिजाइनरों जैसे मनीष मल्होत्रा और तरुण तहिलियानी के लिए रैंप वॉक किया है और कुछ म्यूज़िक वीडियो में भी नज़र आई हैं। माहिका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और उनकी तस्वीरें और वीडियो अक्सर वायरल होते रहते हैं। कहा जा रहा है कि हार्दिक और माहिका की मुलाकात एक फैशन इवेंट के दौरान हुई थी, जिसके बाद दोनों में दोस्ती बढ़ी और धीरे-धीरे यह रिश्ता नजदीकियों में बदल गया। यह चर्चा तब शुरू हुई जब माहिका की एक सेल्फी में एक छाया दिखाई दी जिसे कई लोगों ने हार्दिक की आकृति माना। इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में “33” नंबर दिखाया, जो हार्दिक के जर्सी नंबर से मेल खाता है। यही नहीं, दोनों को मुंबई एयरपोर्ट पर एक साथ ब्लैक आउटफिट में देखा गया, जिससे इन अफवाओ को सच की राह मिली।
11 अकतूबर को हार्दिक पंड्या का जन्मदिन था और उनके सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए पता चला कि वह अपना जन्मदिन मनाने मालदीव गए थे। हार्दिक पांड्या ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर माहिका के साथ कुछ तस्वीरें साझा की थीं, जिनमें दोनों काफी खुश नजर आ रहे थे। इन तस्वीरों में हार्दिक ने माहिका को टैग भी किया, जिसके बाद लोगों ने इसे उनके रिश्ते की पुष्टि मान लिया। सोशल मीडिया पर फैंस ने इन तस्वीरों पर जमकर प्रतिक्रिया दी। कुछ लोगों ने दोनों की जोड़ी को “परफेक्ट” बताया, वहीं कुछ ने कहा कि हार्दिक अब अपनी जिंदगी को नए सिरे से शुरू कर रहे हैं। हालांकि कुछ लोगों ने यह भी कहा कि हार्दिक को तलाक के बाद थोड़ा वक्त लेना चाहिए था।

महिका शर्मा ने भी हार्दिक को जन्मदिन की बधाइयाँ देते हुए अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी लगाई जिसमे हार्दिक को टैग भी किया। सोशल मीडिया पर दोनों के फैंस इस जोड़ी को लेकर उत्साहित हैं। कुछ लोगों का कहना है कि अगर दोनों का रिश्ता सच्चा है, तो वे एक अच्छे कपल साबित हो सकते हैं। वहीं कुछ लोग इस रिश्ते को सिर्फ “मीडिया अटेंशन” बता रहे हैं।
फिलहाल न तो हार्दिक और न ही माहिका ने अपने रिश्ते को लेकर कोई सार्वजनिक बयान दिया है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि दोनों एक-दूसरे के काफी करीब आ चुके हैं और अक्सर साथ समय बिताते हैं। कुछ सूत्रों का कहना है कि दोनों परिवारों को भी इस रिश्ते की जानकारी है, हालांकि इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। माना जा रहा है कि अगर सब कुछ ठीक रहा, तो आने वाले महीनों में हार्दिक और माहिका अपने रिश्ते को सार्वजनिक रूप से स्वीकार कर सकते हैं। फैंस की निगाहें इन दोनों पर टिकी हुई हैं और सोशल मीडिया पर उनकी हर गतिविधि चर्चा का विषय बन रही है।
यह भी पढे: भारत में सोने और चांदी के दामों ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, खरीदार हैरान
Leave a comment