Home बिजनेस भारत में सोने और चांदी के दामों ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, खरीदार हैरान
बिजनेस

भारत में सोने और चांदी के दामों ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, खरीदार हैरान

Share
भारत में सोना और चांदी ने तोड़े सारे रेकॉर्ड
भारत में सोना और चांदी ने तोड़े सारे रेकॉर्ड
Share

लखनऊ | 11 अक्टूबर 2025

इस साल सोने और चांदी के दाम आसमान छू रहे है। सोना पहले से 47% ज़्यादा महंगा हो गया है, और चांदी की कीमत मे 52% से  भारी बढ़ोतरी हुई है। इससे आम खरेदारों और दुकानदारों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

सोने और चांदी के बढ़ते दाम

देश के कई शहरों में 10 ग्राम सोने की कीमत ₹1,20,000 के पार पहुंच गई है, जबकि चांदी करीब ₹1,70,000 प्रति किलो बिक रही है। जानकारों का कहना है कि यह अब तक का सबसे ऊँचा स्तर है। शादियों और त्योहारों के समय में लोग गहने खरीदने जा रहे हैं, लेकिन दाम सुनकर सब हैरान हैं। कई ज्वेलर्स ने दामों में उतार-चढ़ाव के कारण बड़े ऑर्डर लेना भी बंद कर दिया है।

दाम क्यों बढ़ रहे है?

सोने और चांदी के दाम बढ़ने के तमाम कारण है।

  • दुनिया भर में आर्थिक अस्थिरता के कारण लोग अपने पैसों को सुरक्षित रखने के लिए सोना और चांदी खरीद रहे हैं।
  • भारत में रुपये की कमजोरी और आयात खर्च बढ़ने से सोना महंगा हो गया है।
  • त्योहारों और शादियों के सीजन में गहनों की मांग बढ़ी है, जिससे सोने की कीमतें बढ़ रही हैं।
  • चांदी की कीमत इसीलिए बढ़ रही है क्योंकि इसका इस्तेमाल इलेक्ट्रॉनिक्स और सोलर ऊर्जा जैसे चीजों में ज्यादा हो रहा है।

मिडल क्लास के लोग जो पहले आसानी से सोने के सिक्के जैसे छोटी  छीजे खरीद लेते थे, आज उनके लिए सोना चांदी खरीदना बहुत मुश्किल हो रहा है। ज्वेलर्स का कहना है कि अब ग्राहक हल्के वजन के गहने या छोटे डिजाइन ज़्यादा पसंद कर रहे हैं ताकि खर्चा कम हो। वहीं कुछ निवेशक इस बढ़त को फायदा कमाने का मौका मान रहे हैं और सोना बेच रहे हैं।

मार्केट रेसेयरचेर का मानना है कि आने वाले समय में दाम कुछ समय तक ऊँचे रह सकते हैं, लेकिन बीच-बीच में थोड़ी गिरावट भी हो सकती है। उनका सुझाव है कि लोग घबराकर ज़्यादा खरीदारी न करें, बल्कि छोटे-छोटे हिस्सों में खरीदें।

 भारत में सोना और चांदी ने तोड़े सारे रेकॉर्ड
भारत में सोना और चांदी ने तोड़े सारे रेकॉर्ड

लखनऊ मे इस बढ़ोतरी का सीधा असर ज्वैलरी व्यापार मे महंगे दामों की वजह से ग्राहकों की खरीदारी कम हो गई है, जिससे दुकानदारों की बिक्री और लाभ मार्जिन दोनों पर दबाव बढ़ गया है। बहुत से ग्राहक अब हल्के वजन के डिज़ाइन, छोटे गहनों या वैकल्पिक धातुओं की ओर रुख कर रहे हैं। वहीं, कुछ लोग ज्वैलरी के बजाय सिक्कों, बार या डिजिटल गोल्ड में निवेश का सुझाव दे रहे हैं। इससे ज्वैलरी बाजार की पारंपरिक मांग पर नकारात्मक असर पड़ रहा है। लखनऊ के ज्वैलर्स के लिए यह समय चुनौतीपूर्ण है। एक ओर कच्चे माल की कीमत तेजी से बढ़ रही हैं, तो दूसरी ओर ग्राहक महंगे दामों की खरीदारी टाल रहे हैं।

सोने और चांदी के बढ़ते दाम दिखाते हैं कि दुनिया की आर्थिक स्थिति का असर आम लोगों की ज़िंदगी पर भी पड़ता है। भारत में सोना सिर्फ गहना नहीं, बल्कि सुरक्षा और परंपरा का प्रतीक माना जाता है। लेकिन 2025 में ऊँचे रिकॉर्ड ने खरीदारों और व्यापारियों दोनों के लिए स्थिति कठिन बना दी है।

दामों की वर्तमान स्थिति (11 अक्टूबर 2025 की रिपोर्ट के आधार पर)

नीचे कुछ ताजे आँकड़ों का सार प्रस्तुत है:

  • चांदी की कीमत अब लगभग ₹1,77,000 प्रति किलोग्राम पहुँच गयी है यह पिछले सप्ताह के मुकाबले काफी बड़ी बढ़ोतरी है।
  • सोने की कीमतों ने भी नये रिकॉर्ड तोड़े हैं: MCX पर 10 ग्राम सोने ने ₹1,20,900 का उच्च स्तर छुआ है।
  • भारत स्तर पर, 24 कैरट सोने की कीमतें ₹12,000/ग्राम से ऊपर पहुंच चुकी थीं।
  • शुक्रवार (10 अक्टूबर) को थोड़ी कमी आई थी 24K सोना ₹12,229/ग्राम तक गिरा।

इन आंकड़ों से स्पष्ट है कि उच्चतम स्तर पर पहुँचकर अब बाजार में हल्की अस्थिरता भी दिख रही है।

सुझाव और रणनीति: ग्राहक व ज्वेलर्स दोनों के लिए

ग्राहकों के लिए सुझाव

  • छोटे हिस्सों में खरीदें: बड़े ऑर्डर से बचें, और समय-समय पर हिस्सों में निवेश करें।
  • सोना चांदी की बजाय विकल्पों पर दृष्‍टि: डिजिटल गोल्ड, सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड और ETF विकल्पों को अपनाएँ।
  • धैर्य रखें: यदि भाव ऊँचा है, तो थोड़ा समय देकर दामों में समायोजन आने की प्रतीक्षा करें।
  • वज़न और डिज़ाइन चुनें: हल्के व छोटे डिज़ाइन चुनना व्यवहारिक रहेगा।
  • कीमती धातुओं की मात्राएँ सीमित करें: सिर्फ जरूरत मुताबिक ही ख़रीदें, न कि भावांकन से प्रेरित होकर।

ज्वेलर्स के लिए रणनीति

  • मजबूत ब्यापार नीति: दाम परिवर्तन के प्रति लचीलापन रखें।
  • स्टॉक प्रबंधन: अधिक स्टॉक न रखें धीरे-धीरे बुक करें।
  • डिजिटल मौजूदगी बढ़ाएँ: वेबसाइट, ऑनलाइन ऑर्डर और सोशल मीडिया मार्केटिंग पर ध्यान दें।
  • विविधता बढ़ाएँ: पारंपरिक ज्वेलरी के साथ-साथ हल्की, फैंसी ज्वेलरी या गिफ्ट आइटम भी रखें।
  • ग्राहकों को सलाह दें: निवेश विकल्प (ETF, बॉन्ड) के बारे में ग्राहकों को जानकारी देना, संबंध बढ़ाने में मदद कर सकता है।

आगे की राह

सोना और चांदी के दामों में रिकॉर्ड उछाल न सिर्फ आर्थिक संकेत है, बल्कि यह दर्शाता है कि पारंपरिक निवेशधाराएँ कितनी संवेदनशील हो सकती हैं। लखनऊ जैसे शहरों में, जहाँ ज्वेलरी का सामाजिक-आर्थिक महत्व अधिक है, इस बदलाव का असर हर स्तर पर दिख रहा है ग्राहक, ज्वेलर और पूरा बाजार।

हालाँकि दाम भविष्य में कुछ गिर सकते हैं, लेकिन मौलिक कारण जैसे वैश्विक अस्थिरता, औद्योगिक मांग और मुद्रा दबाव उन्हें फिर से ऊँचा धकेल सकते हैं। इसलिए, जल्दबाजी न करें, सूझ-बूझ के साथ नए विकल्पों को अपनाएँ और बेहतर योजना बनाएं।

यह भी पढे : ट्रंप की टैरिफ धमकी पर निक्की हेली का करारा जवाब, भारत से टकराव अमेरिका की भूल होगी

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
Silver and gold bullion bars stacked beside each other, with a The Journalist News watermark and a red Hindi headline banner about prices rising at the bottom.
बिजनेस

आज फिर बढ़े सोना-चांदी के दाम! जानिए 2 जुलाई 2026 का लेटेस्ट रेट

The Journalist News (Lucknow): अगर आप सोना या चांदी खरीदने की योजना...

Split image: jet engine with ground fueling gear at an airport on the left; orange LPG cylinder with hose on the right, against a blurred indoor setting. News banner about ATF and commercial LPG prices.
बिजनेस

तेल की कीमतों में गिरावट का असर, ATF और कमर्शियल LPG हुए सस्ते, जानिए कितनी मिली राहत

The Journalist News (Lucknow): अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...