Home उत्तर प्रदेश कैबिनेट मीटिंग में कई अहम प्रस्तावों समेत सेना के शौर्य पर धन्यवाद प्रस्ताव पास, बढ़ेगा इन कर्मचारियों का वेतन…
उत्तर प्रदेश

कैबिनेट मीटिंग में कई अहम प्रस्तावों समेत सेना के शौर्य पर धन्यवाद प्रस्ताव पास, बढ़ेगा इन कर्मचारियों का वेतन…

Share
लोकभवन में योगी कैबिनेट की अहम बैठक
लोकभवन में योगी कैबिनेट की अहम बैठक
Share

Edited by: Vandana Ravindra.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में गुरुवार को लोग भवन में कैबिनेट की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में सेना के शौर्य पर धन्यवाद प्रस्ताव पास किया गया। ऑपरेशन सिंदूर पर मंत्रियों ने प्रधानमंत्री एवं भारतीय सेना के शौर्य एवं पराक्रम पर अभिनंदन प्रस्ताव पास किया।

कैबिनेट मीटिंग में कई अहम प्रस्ताव पास हुए …

इसके साथ ही कैबिनेट मीटिंग में कई अहम प्रस्ताव पास हुए। कैबिनेट ने दुग्ध नीति के बदलाव का फैसला लिया है। इसे पूंजीगत अनुदान 35% मिलेगा। इस फैसले से डेयरी सेक्टर के छोटे निवेशकों को लाभ होगा। इसके साथ ही प्रदेश में पांच सीट पार्क बनने पर प्रस्ताव पास किया गया है। इसमें पहले पार्क लखनऊ के अटारी में बनाया जाएगा इसके साथ ही अमृत योजना में निकाय के अंश काम किए गए हैं इससे निकायों को बड़ी राहत मिलेगी।

आज हुई UP कैबिनेट बैठक के महत्वपूर्ण निर्णय..

•कुल 10 प्रस्ताव को मंजूरी।

•ऑपरेशन सिंदूर के सफलता पर कैबिनेट द्वारा अभिनन्दन प्रस्ताव को मंजूरी।

•कृषि विभाग-

उत्तरप्रदेश में सीड पार्क स्थापित करने को मंजूरी,यह सीड पार्क भारत रत्न पूर्व पीएम चौ.चरण सिंह जी के नाम पर होगा,लखनऊ में 130.63 एकड़ भूमि पर 251 करोड़ 70 लाख के व्यय से स्थापित होगा।

•नगर विकास विभाग:-

~अमृत योजना अंतर्गत निकायों के निकाय अंश को घटाने के प्रस्ताव को मंजूरी।

~अमृत योजना 1 में 7 निकायों के 90 करोड़ धनराशि के निकाय अंश को माफ किये जाने के प्रस्ताव को स्वीकृति।

•पशुधन व दुग्ध विकास विभाग:-

~उत्तरप्रदेश दुग्धशाला विकास एवं दुग्ध उत्पाद प्रोत्साहन नीति 2022 में संशोधन को मंजूरी। प्रदेश में निवेश को प्रोत्साहन मिलेगा,नई दुग्ध प्रसंस्करण यूनिट स्थापना में पूंजीगत अनुदान 35% किया जाएगा।

•औद्योगिक विकास विभाग:-

~मेसर्स RCCPL रायबरेली को सब्सिडी में सुधार करने के प्रस्ताव को मंजूरी।

~जेके सीमेंट प्रयागराज 450.92 करोड़,मून बेवरेज लिमिटेड हापुड़ 469.61 करोड़,सिल्वर पल्प एंड पेपर मिल मुजफ्फरनगर 403.88 करोड़, ग्लोबल स्पिलट्स लिमिटेड लखीमपुर 399.74 करोड़, चांदपुर इंटरप्राइजेज 273.9 करोड़ को एलओसी दिए जाने को मंजूरी।

•ग्रामीण क्षेत्र में ग्राम सभाओं के बैठकों आदि में होने वाले व्ययों के फंड को प्रोत्साहित करने की नीति को मंजूरी।

•पंचायतीराज विभाग-

पंचायत उत्सव भवन के नामकरण प्रस्ताव को मंजूरी।

•नागरिक उड्डयन विभाग:-

निदेशालय में संविदा पर कार्यरत कार्मिकों के पारिश्रमिक के पुनर्निधारण प्रस्ताव को मंजूरी,कार्मिकों में (पायलट,को पायलट,इंजीनियर,एयरोनॉटिकल ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट के कार्मिकों व तकनीकी गैर तकनीकी स्टाफ )को सातवें वेतन आयोग दिए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी।

author avatar
Ankur Bajpai
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
Group of officials and awardees on stage holding certificates at a ceremony, with a floral backdrop and banner in the background.
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का बड़ा तोहफा! 12 लाख शिक्षकों को मिलेगा कैशलेस इलाज और छात्रों को DBT

The Journalist News (Lucknow): उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाबा...