इंदौर के राजा रघुवंशी अपनी धर्मपत्नी के साथ हनीमून मनाने गए थे। और वहां उनकी हत्या कर दी गयी। और आखिरकार तीन दिन बाद इस मर्डर केस के सस्पेंस से पर्दा उठ गया। मेघालय पुलिस ने इस हत्याकांड में पत्नी सोनम गुप्ता समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर किया है।

इंदौर निवासी ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या के पीछे पत्नी सोनम का हाथ था। इस खुलासे ने सभी को हैरान कर दिया है। सोनम ने पति की हत्या के लिए पहले से ही साजिश रची थी। सोनम ने इसके लिए सुपारी दी थी। एक ओर सोनम के पिता इस बात को मानने से इंकार कर रहे हैं। सोनम रघुवंशी के पिता ने पुलिस के दावे पर सवाल उठाया है. उन्होंने कहा, ‘मेरी बेटी ढाबेवाले के पास पहुंची थी. उसने वहां से घर पर फोन किया था… वह बहुत रो रही थी. उसी ढाबे से पुलिस लेकर गई.’ इसके साथ ही उन्होंने कहा, ‘पुलिस झूठ बोल रही है. मेरी बेटी ऐसा क्यों करेगी… मेरी बेटी को ये करना होता तो वो घूमने (मेघालय) क्यों जाती?’

तो वहीं दूसरी ओर सोनम की सास उमा रघुवंशी ने भी बड़ा खुलासा किया हैं। उमा कहना है कि, सोनम पर उनको पहले ही शक हुआ था, लेकिन तब वो कुछ समझ नहीं पाई थी। उमा ने बताया कि सोनम पर उनको तब शक हुआ जब पता चला कि उसने शिलांग जाने की प्लानिंग पहले से कर रखी थी। उसने पहले से ही टिकट करा रखे थे और ये बात किसी को बताई भी नहीं थी। दोनों यहां से कामाख्या जानें की बात कह कर निकले थे। फिर वहां पहुंच कर बताया कि आगे उनका प्लान शिलांग जाने का है।

उमा ने बताया कि बेटे की शुरू से इच्छा कश्मीर जाने की थी। उसने पहले भी कई बार बताया था, लेकिन वहां हुए आतंकी हमले के बाद वो प्लान बन ही नहीं पाया। इसके बाद कामाख्या दर्शन करने का प्लान बना था। अगर शिलांग जाने की जानकारी यहां की गई होती तो बेटा ये बात उसने जरूर बताता। वहां जब दोनों का अचानक से शिलांग जाने का प्लान बना तो बेटे ने फोन किया। उसने बताया कि सोनम ने पहले ही सारी प्लानिंग कर रखी थी अब वो शिलांग जा रहे हैं। इसके बाद सब खत्म हो गया। उनको क्या पता था कि वो अपने बेटे से आखिरी बार बात कर रही हैं।

हालांकि, हत्या के बाद अब पुलिस ने खुलासा कर दिया है कि, राजा रघुवंशी की हत्या लव अफेयर के चलते हुई थी। इस हत्या में सोनम रघुवंशी का बॉयफ्रेंड भी शामिल है। राजा रघुवंशी मर्डर केस में हत्यारों के नाम सामने आ गए हैं. सूत्रों के मुताबिक, राजा रघुवंशी का मर्डर विक्की ठाकुर, आकाश, आनंद ने किया है। सोनम के बॉयफ्रेंड का नाम राज कुशवाहा है। ऐसा माना जा रहा है कि राज कुशवाहा ने ही अपने साथियों के साथ मिलकर राजा रघुवंशी को मौत के घाट उतार दिया।

मेघालय पुलिस ने बताया कि, मध्य प्रदेश के इंदौर से हनीमून पर आए दंपत्ति राजा रघुवंशी और सोनम मई 2025 में ईस्ट खासी हिल्स जिले से गायब हो गए। पता चला कि, राजा और उनकी पत्नी सोनम 23 मई को सोहरा इलाके के नोंगरियात गांव में एक ‘होमस्टे’ से निकलने के कुछ घंटे बाद ही लापता हुए। राजा का शव दो जून को गांव से 20 किलोमीटर दूर एक खाई में मिला था। राजा का शव बुरी हालत में बरामद हुआ। लेकिन पत्नी सोनम का कहीं पता नहीं चल पा रहा था। मध्य प्रदेश से लेकर मेघालय तक खोजबीन शुरु थी। इसी बीच एक दिन राजा की पत्नी सोनम ने उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।

Leave a comment