Home उत्तर प्रदेश यूपी के सात शहरों में बनेंगे लोकमाता अहिल्याबाई के नाम पर महिला हॉस्टल, सीएम योगी का एलान
उत्तर प्रदेश

यूपी के सात शहरों में बनेंगे लोकमाता अहिल्याबाई के नाम पर महिला हॉस्टल, सीएम योगी का एलान

Share
यूपी के सात शहरों में बनेंगे लोकमाता अहिल्याबाई के नाम पर महिला हॉस्टल
यूपी के सात शहरों में बनेंगे लोकमाता अहिल्याबाई के नाम पर महिला हॉस्टल
Share

उत्तर प्रदेश के आगरा में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जन्म जयंती महोत्सव का आयोजन किया गया। राजकीय इंटर कॉलेज मैदान पर हुए समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, लोकमाता अहिल्याबाई की 300वीं जयंती पर प्रदेश सरकार ने तय किया है कि, प्रदेश के 7 शहरों में कामकाजी महिलाओं के लिए बनने वाले हॉस्टल का नाम लोकमाता के नाम पर रखा जाएगा।

अहिल्याबाई होल्कर जन्म जयंती महोत्सव कार्यक्रम

लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जन्म जयंती महोत्सव by Google

बता दें कि, केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो एसपी सिंह बघेल द्वारा आयोजित अहिल्याबाई होल्कर जन्म जयंती महोत्सव कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, हरियाणा के राज्यपाल, गोवा के पूर्व उपमुख्यमंत्री सहित देशभर से आए जनप्रतिनिधियों के साथ कई नामचीन लोग शामिल हुए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंच से बोलते हुए कहा कि, लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर ने देश के प्रमुख मंदिरों का जीर्णोद्धार कराया, जिन मंदिरों को आक्रांताओं ने क्षतिग्रस्त किया था, उनका निर्माण कराने का कार्य किया। इनका देश और सनातन संस्कृति में बड़ा योगदान है।

लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जन्म जयंती महोत्सव by Google

इसके अलावा ऑपरेशन सिंदूर पर बोलते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, पहलगाम आतंकी हमले के बाद प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सेनाओं ने पाकिस्तान के एयर डिफेंस सिस्टम को तबाह कर दिया। दुश्मन को छुपने पर मजबूर कर दिया था. लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर ने अपने साम्राज्य के माध्यम से हमें सुरक्षा और आत्मरक्षा के गुण हमें सीखने हैं।

लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जन्म जयंती महोत्सव by Google

वहीं मंच से बोलते हुए देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा, “अहिल्याबाई होल्कर धनगर थी और मैं धनखड़ हूं. पानीपत के युद्ध के दौरान सभी महापुरुषों ने मिलकर आक्रमण कार्यों को जवाब दिया था. आज मैं बहुत ही प्रसन्न हूं, कितनी बड़ी संख्या में लोग अहिल्याबाई होल्कर की जन्म जयंती कार्यक्रम में शामिल हुए हैं.” उन्होंने कहा कि, इस तरह के कार्यक्रमों से समाज में एक संदेश जाता है और महापुरुषों को नमन प्रणाम सभी को करना चाहिए और उनके सिद्धांतों पर चलना चाहिए. मैं आप सबको बहुत बधाई और धन्यवाद देता हूं।

लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जन्म जयंती महोत्सव by Google

मानसून से पहले ही बाढ़ और बारिश से निपटने की तैयारी तेज

मानसून से पहले ही बाढ़ और बारिश से निपटने की तैयारी तेज by Google

उत्तर प्रदेश सरकार ने मानसून से पहले ही बाढ़ और बारिश से निपटने की तैयारी तेज कर  दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर राजस्व विभाग के द्वारा इन आठ जिलों में बाढ़ शरणालय बनाए जाएंगे। क्योंकि, यूपी के कई जिले ऐसे हैं, जो मानसून में बाढ़ से प्रभावित होते हैं और जिसका सीधा असर वहां रहने वाले लोगों पर पड़ता है। लेकिन बाढ़ की आने संभावना से पहले ही लोगों को इन शरणालयों में विस्थापित कर दिया जाएगा और उनके खाने-पीने की भी व्यवस्था की जाएगी। राजस्व विभाग उत्तर प्रदेश में आठ जिले बाढ़ के लिहाज से बेहद संवेदनशील माने जाने वाले अयोध्या, बाराबंकी, अंबेडकर नगर, गोरखपुर, देवरिया, बस्ती, बलिया और मऊ में शरणालय बनवाएगी। यहां हर साल मानसून के समय इन जिलों में हजारों एकड़ के रिहायशी इलाकों में पानी भर जाती है। यहां तक कि, कई बार बाढ़ में फंसकर लोगों की मौत तक हो जाती है। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा. लोगों को पहले ही सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया जाएगा।

author avatar
Ankur Bajpai
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
उत्तर प्रदेशवाराणसी

काशी विश्वनाथ धाम में विवाद: महिला पत्रकार से दुर्व्यवहार के बाद ACP सुरक्षा हटाए गए

वाराणसी के प्रसिद्ध श्री काशी विश्वनाथ धाम परिसर में रंगभरी एकादशी के...

उत्तर प्रदेश

लखनऊ में मांझा बना मौत का खेल, फ्लाईओवर पर हादसा, युवक घायल

राजधानी लखनऊ में पतंगबाजी के दौरान इस्तेमाल हो रहे खतरनाक मांझे से...

उत्तर प्रदेशपॉलिटिक्स

विधानमंडल का बजट सत्र कल से, 11 फरवरी को पेश होगा 9 लाख करोड़ का बजट

उत्तर प्रदेश विधानमंडल का बजट सत्र कल से शुरू होने जा रहा...

उत्तर प्रदेशपॉलिटिक्सराष्ट्रीय

लखनऊ: बजट सत्र से पहले विधानसभा में आज कार्य मंत्रणा समिति की अहम बैठक

उत्तर प्रदेश विधानसभा के आगामी बजट सत्र से पहले आज विधानसभा परिसर...