Home उत्तर प्रदेश जनता दर्शन, समीक्षा बैठक, राष्ट्रपति के आगमन की तैयारियों का जायजा, बिना थके कामों को निपटाने में जुटे सीएम योगी
उत्तर प्रदेश

जनता दर्शन, समीक्षा बैठक, राष्ट्रपति के आगमन की तैयारियों का जायजा, बिना थके कामों को निपटाने में जुटे सीएम योगी

Share
जनता दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री
जनता दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री
Share

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर प्रवास के दौरान गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री ने करीब 200 लोगों से मुलाकात की। महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के बाहर लगी कुर्सियों पर बैठाए गए लोगो तक मुख्यमंत्री खुद पहुंचे और एक-एक कर उनकी समस्याओं को सुना।

जनता दर्शन image source Google

जनता दर्शन में आए लोगों की समस्याएं सुनते हुए मुख्यमंत्री ने उन्हें आश्वस्त किया कि, वे हर समस्या पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित कराएंगे। इसके साथ ही उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे जन समस्याओं पर त्वरित संवेदनशीलता दिखाएं। जनता दर्शन के दौरान सीएम योगी ने बिटिया को गोद में लेकर बैठी महिला को भरोसा दिया कि बच्ची का अच्छे से अच्छा इलाज सरकार कराएगी। सीएम ने कहा कि, नन्ही बिटिया के इलाज में मदद और आवास की व्यवस्था सरकार करेगी। महिला और उसके परिवार के लिए आवास की भी व्यवस्था कराई जाएगी।। इस दौरान वह मां की गोद में बैठी बच्ची को  दुलारते दिखे। सीएम योगी ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देशित भी किया।

जनता दर्शन image source Google

फरियादियों की ध्यान से बात सुनते हुए उनके प्रार्थना पत्र लिए और निस्तारण के लिए संबंधित प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी समस्याओं का निस्तारण समयबद्ध, निष्पक्ष और सन्तुष्टिपरक होना चाहिए। मुख्यमंत्री ने आवास के लिए जरूरतमंद लोगों को सरकारी योजना से मकान दिलाने और गंभीर बीमारियों से पीड़ितों के इलाज में भरपूर आर्थिक सहायता देने की भी बात कही। उन्होंने कहा कि, सरकार हर जरूरतमंद और पात्र व्यक्ति को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने तथा हर समस्या के प्रभावी निस्तारण होगा। जनता दर्शन में कुछ अन्य लोग भी इलाज के लिए आर्थिक मदद की गुहार लेकर आए थे। मुख्यमंत्री ने उन्हें भरोसा दिया कि, धन के अभाव में किसी का इलाज नहीं रुकेगा।

जनता दर्शन image source Google

उन्होंने अफसरों को निर्देश दिया कि जो भी जरूरतमंद हैं, प्रशासन उनके उच्च स्तरीय इलाज का इस्टीमेट शीघ्रता से बनवाकर उपलब्ध कराए। इस्टीमेट मिलते ही सरकार तुरंत धन उपलब्ध कराएगी। वहीं अपराध और जमीन कब्जा किए जाने से संबंधी शिकायतों पर मुख्यमंत्री ने पुलिस को अपराधियों व भू-माफिया के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने का निर्देश दिया। जनता दर्शन में परिजनों के साथ आए बच्चों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खूब दुलारा और आशीर्वाद दिया। साथ ही उन्हें पढ़ने के लिए प्रेरित करते हुए चॉकलेट दिया।

जनता दर्शन image source Google

इसके अलावा मुख्यमंत्री योगी महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में एक जुलाई को प्रस्तावित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के आगमन और उनके कार्यक्रमों से जुड़ी तैयारियों का निरीक्षण करने के बाद समीक्षा बैठक के दौरान कहा कि, एक जुलाई को महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय गोरखपुर (एमजीयूजी) में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के हाथों होने वाले लोकार्पण व शिलान्यास समारोह को भव्य और यादगार बनाया जाए। क्योंकि, एक जुलाई को राष्ट्रपति एमजीयूजी में अकादमिक भवन, आडिटोरियम और पंचकर्म केंद्र का लोकार्पण तथा गर्ल्स हास्टल का शिलान्यास करेंगी। राष्ट्रपति का आगमन इस विश्वविद्यालय के लिए गौरवपूर्ण अवसर है, इसलिए तैयारियां भी उसी अनुरूप होनी चाहिए।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु सीएम योगी image source Google

निरीक्षण के बाद एमजीयूजी के गेस्ट हाउस में बैठक करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि, ये महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के लिए गर्व की बात है कि इसके लोकार्पण को अभी चार साल भी पूरा नहीं हुआ है और इस अंतराल में यहां दूसरी बार राष्ट्रपति का आगमन होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि, एक जुलाई को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के कार्यक्रम को 28 अगस्त 2021 को तत्कालीन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के सानिध्य में हुए विश्वविद्यालय के लोकार्पण समारोह की ही तरह शानदार बनाया जाए। एमजीयूजी को लगातार मिल रहीं उपलब्धियों में राष्ट्रपति का कार्यक्रम इस विश्वविद्यालय को और प्रगति करने में प्रेरणादायी होगा। साथ ही मुख्यमंत्री ने लोकार्पण और शिलान्यास समारोह में सुरक्षा व्यवस्था, आगंतुकों के लिए की जा रही व्यवस्था आदि के संबंध में विस्तृत जानकारी ली और कहा कि कार्यक्रम सुव्यवस्थित और सुविधाजनक होना चाहिए।

author avatar
Ankur Bajpai
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
उत्तर प्रदेशवाराणसी

काशी विश्वनाथ धाम में विवाद: महिला पत्रकार से दुर्व्यवहार के बाद ACP सुरक्षा हटाए गए

वाराणसी के प्रसिद्ध श्री काशी विश्वनाथ धाम परिसर में रंगभरी एकादशी के...

उत्तर प्रदेश

लखनऊ में मांझा बना मौत का खेल, फ्लाईओवर पर हादसा, युवक घायल

राजधानी लखनऊ में पतंगबाजी के दौरान इस्तेमाल हो रहे खतरनाक मांझे से...

उत्तर प्रदेशपॉलिटिक्स

विधानमंडल का बजट सत्र कल से, 11 फरवरी को पेश होगा 9 लाख करोड़ का बजट

उत्तर प्रदेश विधानमंडल का बजट सत्र कल से शुरू होने जा रहा...

उत्तर प्रदेशपॉलिटिक्सराष्ट्रीय

लखनऊ: बजट सत्र से पहले विधानसभा में आज कार्य मंत्रणा समिति की अहम बैठक

उत्तर प्रदेश विधानसभा के आगामी बजट सत्र से पहले आज विधानसभा परिसर...