Home दुनिया मुंबई आतंकी हमलों के गुनहगार तहव्वुर राणा को लगा झटका, अमेरिका SC बोला- कोई रहम नहीं…
दुनिया

मुंबई आतंकी हमलों के गुनहगार तहव्वुर राणा को लगा झटका, अमेरिका SC बोला- कोई रहम नहीं…

Share
मुंबई आतंकी हमलों के गुनहगार तहव्वुर राणा
मुंबई आतंकी हमलों के गुनहगार तहव्वुर राणा
Share

Edited by: Vandana Ravindra.

मुंबई आतंकी हमलों के गुनहगार तहव्वुर राणा को एक बार फिर झटका लगा है। दरअसल, भारत में अपने प्रत्यर्पण के खिलाफ अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट में दायर उसकी याचिका खारिज कर दी गई है।

दरअसल, राणा ने इस याचिका में दावा किया था कि, चूंकि वह पाकिस्तानी मूल का मुसलमान है, इसलिए उसे वहां प्रताड़ित किया जाएगा। याचिका में राणा ने तर्क दिया कि, भारत में मुकदमे का सामना करने के लिए उसके जिंदा बचे रहने की संभावना कम होगी। इसके लिए राणा ने अपनी गंभीर बीमारियों सहित कई कारकों का हवाला दिया। उसकी याचिका में ये भी कहा गया कि, अगर उसके प्रत्यर्पण पर रोक नहीं लगाई जाती है तो फिर कोई समीक्षा नहीं हो पाएगी। राणा ने याचिका के गुण-दोष के आधार पर अपने प्रत्यर्पण और भारत के समक्ष आत्मसमर्पण पर रोक लगाने की मांग की थी।

बता दें कि, 64 साल का राणा, पाकिस्तानी मूल का एक कनाडाई नागरिक है। फिलहाल वो लास एंजिलिस के एक डिटेंशन सेंटर में बंद है। उसके पास अमेरिकी नागरिकता थी। उसकी मां अमेरिकी और पिता पाकिस्तानी थे। राणा पर आरोप है कि, 26/11 हमले के सिलसिले में उसने अपने सहयोगी डेविड कोलमैन हेडली यानि दाऊद गिलानी की मदद की थी। हेडली मुंबई हमलों के मुख्य साजिशकर्ताओं में से एक है। अमेरिकी अधिकारियों ने उसे अक्टूबर, 2009 में गिरफ्तार किया था।

author avatar
Ankur Bajpai
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
Two leaders raise their clasped hands in triumph on a stage in a packed stadium, Modi in a beige kurta beside a suited official.
दुनिया

‘थैंक यू मेलबर्न, थैंक यू ऑस्ट्रेलिया’ PM मोदी ने जताया आभार, अल्बनीज़ की तारीफ में कही बड़ी बात

The Journalist News (Lucknow): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेलबर्न में आयोजित भारतीय...

Two leaders seated in armchairs discussing in a formal meeting, with India and Australia flags behind them and a floral centerpiece between them.
दुनिया

PM मोदी का बड़ा ऐलान, आतंकवाद पर भारत-ऑस्ट्रेलिया एकजुट

The Journalist News (Lucknow): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत और ऑस्ट्रेलिया के...