Home पॉलिटिक्स हिंदी का विरोध, तमिलनाडु में बजट से रुपये का सिंबल हटाकर लगाया तमिल लिपि ரூ का चिन्ह…
पॉलिटिक्स

हिंदी का विरोध, तमिलनाडु में बजट से रुपये का सिंबल हटाकर लगाया तमिल लिपि ரூ का चिन्ह…

Share
डीएमके नेता एम.के. स्टालिन
डीएमके नेता एम.के. स्टालिन
Share

Edited by: Vandana Ravindra.

दक्षिण भारत में हिंदी का विरोध कोई नई बात नहीं है लेकिन ये विरोध अब सदन तक पहुंच गया है। दरअसल, डीएमके नेता स्टालिन ने तमिलनाडु में हिंदी विरोध की राजनीति करते हुए नया सियासी पैंतरा आजमाया है।

तमिलनाडु सरकार ने अपने बजट से रुपये का सिंबल ‘₹’ को हटाकर  बजट की कॉपी में रुपये को तमिल लिपी के चिन्ह ரூ से बदल दिया गया है, जिसका अर्थ देवनागरी में ‘रु’ लिखा जाता है। गौरतलब है कि, भारतीय रुपया चिह्न ‘₹’ को भारत सरकार ने 15 जुलाई 2010 को अपनाया था, तब केंद्र में मनमोहन सिंह की सरकार थी और पी. चिदंबरम वित्त मंत्री थे।

₹ चिन्ह को आईआईटी बॉम्बे के पीजी स्टूडेंट डी. उदय कुमार ने डिजाइन किया था, जो कि डीएमके के पूर्व विधायक एन. धर्मलिंगम के बेटे हैं। जाहिर है ये पहली बार नहीं है जब हिंदी-तमिल विवाद पर तमिलनाडु में बीजेपी और डीएमके आमने-सामने है। इस मुद्दे पर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष अन्नामलाई और उदयनिधि मारन के बीच कहासुनी हो चुकी है।

तमिलनाडु के द्रविड़ राजनीति में हिंदी विरोध बड़ा हथियार माना जाता है और स्टालिन 2026 के विधानसभा चुनाव से पहले इसे हवा दे रहे हैं। इस मुद्दे पर संसद में भी डीएमके और केंद्र सरकार के मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के बीच टकराव हो चुका है। रुपये के सिंबल को हटाने के डीएमके के नए पैंतरे के तौर पर देखा जा रहा है।

author avatar
Ankur Bajpai
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
Two women exchange a booklet in a formal room as a police officer stands nearby, with large portraits on the walls behind them.
पॉलिटिक्स

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मिले DGP राजीव कृष्ण, साथ रहीं पत्नी IRS मीनाक्षी सिंह

उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (DGP) राजीव कृष्ण ने हाल ही में...

Group of people in traditional Indian attire singing into microphones on a red-stage during a formal ceremony, with an Indian flag and speakers in the background.
पॉलिटिक्स

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में कैबिनेट विस्तार, 35 विधायकों ने ली शपथ

पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। राज्य...

उत्तर प्रदेशपॉलिटिक्स

विधानमंडल का बजट सत्र कल से, 11 फरवरी को पेश होगा 9 लाख करोड़ का बजट

उत्तर प्रदेश विधानमंडल का बजट सत्र कल से शुरू होने जा रहा...

उत्तर प्रदेशपॉलिटिक्सराष्ट्रीय

लखनऊ: बजट सत्र से पहले विधानसभा में आज कार्य मंत्रणा समिति की अहम बैठक

उत्तर प्रदेश विधानसभा के आगामी बजट सत्र से पहले आज विधानसभा परिसर...