Home पॉलिटिक्स महंगाई और बेरोजगारी को लेकर सीएम योगी पर बरसे अखिलेश, कहा- झूठ और झूठे का प्रचार….
पॉलिटिक्स

महंगाई और बेरोजगारी को लेकर सीएम योगी पर बरसे अखिलेश, कहा- झूठ और झूठे का प्रचार….

Share
सीएम योगी और अखिलेश यादव
सीएम योगी और अखिलेश यादव
Share

Edited by: Vandana Ravindra.

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कन्नौज से सांसद अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है। सपा नेता ने कहा कि, हमारे सीएम तीसमार खां हैं।

उन्हें तीस से बहुत प्रेम है- अखिलेश

अखिलेश ने सीएम योगी पर तंज कसते हुए कहा कि, उन्हें तीस से बहुत प्रेम है. मरे कितने? (महाकुंभ में) तीस.. कारोबार कितना हुआ तीस करोड़? सपा नेता ने कहा कि कहा- बहुत सी चीजों पर पर्दा डालने के लिये बयान दिये और दिलवाये जाते हैं, सरकार बताये की प्रयागराज में नौजवानों को जब रोज़गार मिलेगा। भाजपा से बढ़िया झूठ और झूठे का प्रचार करने वाला और झूठ पर टिके रहना कोई नहीं कर सकता।

मुस्लिम समाज के लोगों के ख़िलाफ़ नफ़रत फैला रहे

अखिलेश ने कहा कि, अभी मुस्लिम समाज के लोगों के ख़िलाफ़ नफ़रत फैला रहें हैं। बाद में PDA परिवार के ख़िलाफ़ नफ़रत फैलाएंगे। मेरे जाने के बाद मंदिर धुलवा दिया था। होली मिलकर ही मनाई जाती है। सपा नेता ने कहा कि, जानबूझकर बीजेपी समाज ने नफरत फ़ैलाने का काम कर रही है, समाज में कैसे दूरियां हों। कैसे मुस्लिम समाज परेशान हो आस्था पर एकाधिकार किसी का नहीं हो सकता है।

तीन तिगड़ी है जो काम बिगाड़ रही

संभल में मस्जिद को ढकने के सवाल पर अखिलेश ने कहा कि जवाब- ये तीन तिगड़ी है जो काम बिगाड़ रही है आप देखो ये कौन तिगड़ी है.सपा चीफ ने बांसडीह से विधायक केतकी सिंह के बयान पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि, बीजेपी ने देश को कमजोर किया है ,आर्थिक और सामाजिक तौर पर देश को कमजोर किया जा रहा है. सपा चीफ ने कहा कि लगातार हत्या लूट हो रही है पुलिस बेईमान हो गई है बरोजगाती है महंगाई है. इससे बचने के लिये ऐसे सारे बयान दिये या दिलवाये जा रहे हैं।

author avatar
Ankur Bajpai
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
उत्तर प्रदेशपॉलिटिक्स

विधानमंडल का बजट सत्र कल से, 11 फरवरी को पेश होगा 9 लाख करोड़ का बजट

उत्तर प्रदेश विधानमंडल का बजट सत्र कल से शुरू होने जा रहा...

उत्तर प्रदेशपॉलिटिक्सराष्ट्रीय

लखनऊ: बजट सत्र से पहले विधानसभा में आज कार्य मंत्रणा समिति की अहम बैठक

उत्तर प्रदेश विधानसभा के आगामी बजट सत्र से पहले आज विधानसभा परिसर...

पॉलिटिक्सराष्ट्रीय

बंगाल चुनाव से पहले बड़ा सयासी धमाका, कांग्रेस अकेले लड़ेगी चुनाव

पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज हो...