Edited by: Vandana Ravindra.
साल 1994 में सलमान खान, आमिर खान, करिश्मा कपूर और रवीना टंडन की फिल्म अंदाज अपना अपना के सीक्वल को लेकर बात चल रही है। खबर है कि, बीती रात दंगल एक्टर के घर पर तीनों खान को साथ में देखा गया।
आमिर खान के घर पर शाह रुख खान और सलमान खान को साथ में देखकर फैंस काफी एक्साइडेट हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, ये लोग अंदाज अपना अपना 2 को लेकर बातचीत करने के लिए साथ आए हैं। जब आमिर खान के बर्थडे के मौके पर ये सारे मिले थे तब आमिर ने अंदाज अपना अपना 2 का मुद्दा उठाया। दोनों खानों के साथ सीक्वल के बारे में चर्चा भी हुई थी। खबर है कि, इस जश्न में राजकुमार संतोषी भी उनके साथ मौजूद थे।
बता दें कि, अंदाज अपना अपना इस साल अप्रैल में रि-रिलीज होगी। फिलहाल, राजकुमार संतोषी और आमिर खान फिलहाल लाहौर 1947 नामक एक प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। इधर, सलमान खान अपनी फिल्म सिकंदर की रिलीज के लिए तैयारी कर रहे हैं। फिल्म इस साल ईद पर बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।
Leave a comment