Home दुनिया विदेशी मीडिया के सामने झेप गए पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ, नहीं दे पाए सवालों के जवाब…
दुनिया

विदेशी मीडिया के सामने झेप गए पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ, नहीं दे पाए सवालों के जवाब…

Share
पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ
पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ
Share

Edited by: Vandana Ravindra.

पाकिस्तान हर बार झूठ बोलता है और हर बार उसका झूठ पकड़ा जाता है। वहीं एक बार फिर पूरी दुनिया के सामने पोल खुल गई है। दरअसल पाकिस्तान का दावा है कि, ऑपरेशन सिंदूर के दौरान उसने भारत के पांच लड़ाकू विमान मार गिराए हैं।

लेकिन एक विदेशी मीडिया के साथ पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ की बातचीत के दौरान पाकिस्तान का यह झूठ पूरी दुनिया के सामने आ गया। पाकिस्तान का यह दावा पूरी तरह झूठ निकला। दरअसल एंकर ने जब ख्वाजा आसिफ से लड़ाकू विमान गिराने के सबूत मांगे तो पाकिस्तानी रक्षा मंत्री बगल झांकने लगे और कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। बता दें कि, इंटरव्यू में एंकर ने ख्वाजा आसिफ से पूछा कि, पाकिस्तान का दावा है कि उसने भारत के पांच लड़ाकू विमान गिराए हैं, लेकिन इसका क्या सबूत है? इस सवाल के जवाब में ख्वाजा आसिफ सकपका गए और उन्होंने कहा कि, ये पूरे सोशल मीडिया पर छाया हुआ है और खुद भारतीय मीडिया यह स्वीकार कर रहा है।

ख्वाजा आसिफ ने बेतुका बयान देते हुए कहा कि ‘ये बात पूरे सोशल मीडिया में छाई हुई है। वो भी भारतीय मीडिया पर, न कि हमारे मीडिया पर। विमानों के मलबे कश्मीर में पड़े हैं।’ इस पर एंकर ने पाकिस्तानी रक्षा मंत्री को टोकते हुए कहा कि, हम यहां सोशल मीडिया के कंटेंट पर बात करने के लिए नहीं हैं। एंकर ने पाकिस्तानी रक्षा मंत्री से सबूत मांगे और ये भी पूछा कि, विमानों को कथित तौर पर गिराने के लिए किन उपकरणों का इस्तेमाल किया गया, लेकिन ख्वाजा आसिफ कुछ न बता सके। बता दें कि, भारत या भारत के किसी भी मीडिया की तरफ से ऐसी कोई बात नहीं की गई है। 

बता दें कि, हाल ही में ख्वाजा आसिफ ने खुद ही स्वीकार किया था कि, पाकिस्तान आतंकी संगठनों की फंडिंग करता रहा है। ख्वाजा आसिफ ने एक विदेशी मीडिया चैनल से बातचीत में कहा था कि, ‘हम लंबे समय से ये गंदा काम कर रहे हैं। हमने अमेरिका के लिए तीन दशकों तक ये काम किया।’ ख्वाजा आसिफ ने माना कि ये एक गलती थी और इसकी वजह से पाकिस्तान को ही नुकसान उठाना पड़ा है। 

author avatar
Ankur Bajpai
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
Mangoes hanging from a tree, showing unripe green-yellow fruit on the left and ripe pink-red fruit on the right (split image).
दुनिया

Dhaka: बांग्लादेशी आमों की बढ़ी मांग, जापान और मलेशिया ने दिखाई रुचि

दक्षिण एशिया के फल निर्यात बाजार में एक बड़ा बदलाव देखने को...

दुनियामनोरंजन

BTS का ऐतिहासिक कमबैक: Gwanghwamun Square से Netflix पर LIVE, ARIRANG से मचेगा दुनियाभर में धमाल

दुनिया के सबसे लोकप्रिय के-पॉप ग्रुप BTS एक बार फिर इतिहास रचने...

दुनियाबिजनेस

भारत-अमेरिका रिश्तों में नई गर्मजोशी, टैरिफ 25% से घटकर 18%

भारत और अमेरिका के रिश्तों में लंबे समय से चली आ रही...