Home दुनिया तीन देश की यात्रा पर जाएंगे पीएम मोदी, साइप्रस, कनाडा और क्रोएशिया का करेंगे दौरा
दुनिया

तीन देश की यात्रा पर जाएंगे पीएम मोदी, साइप्रस, कनाडा और क्रोएशिया का करेंगे दौरा

Share
पीएम मोदी का विदेश दौरा
पीएम मोदी का विदेश दौरा
Share

आज यानि 15 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली विदेश यात्रा पर रवाना हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक, पीएम मोदी तीन देशों की यात्रा करेंगे। पीएम मोदी रविवार सुबह साइप्रस के लिए रवाना हुए।

PM Modi – image source- Google

पीएमओ ऑफिस से मिली जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स के निमंत्रण पर प्रधानमंत्री मोदी 15-16 जून को साइप्रस की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे। प्रधानमंत्री मोदी इस दौरान तीन देशों की यात्रा पर हैं, जिसमें 16-17 जून को वो कनाडा में जी7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। इसके बाद उनका क्रोएशिया का भी दौरा होगा। पीएम मोदी का ये दौरा बेहद अहम माना जा रहा है।

PM Modi – image source- Google

इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी अगले हफ्ते कनाडा में होने वाले G7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। वहां उनकी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात हो सकती है। दरअसल, यह मुलाकात इसलिए महत्वपूर्ण है। क्योंकि, ट्रंप ने दावा किया था कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच युद्धविराम कराने में मदद की थी। लेकिन भारत ने इस दावे को खारिज कर दिया था। पीएम मोदी 15 से 19 जून तक तीन देशों की यात्रा करेंगे। विदेश दौरे पर पीएम मोदी पहले साइप्रस जाएंगे, फिर कनाडा और आखिर में क्रोएशिया का दौरा करेंगे।

PM Modi – image source- Google

पीएम मोदी का ये विदेश दौरा कूटनीतिक तौर पर बेहद अहम माना जा रहा है। उनका लक्ष्य सीमा पार आतंकवाद और आतंकी समूहों के खिलाफ एक मजबूत गठबंधन बनाना है। प्रधानमंत्री मोदी 16-17 जून को कनाडा के कनानास्किस जाएंगे। उन्हें कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने G7 शिखर सम्मेलन के लिए आमंत्रित किया है। यह उनका लगातार छठा G7 शिखर सम्मेलन होगा। इस दौरान कई द्विपक्षीय बैठकें होने की भी संभावना है। विदेश मंत्रालय के अनुसार, पीएम मोदी G7 शिखर सम्मेलन के दौरान कई देशों के नेताओं से मिलेंगे।

PM Modi – image source- Google

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, अगर पीएम मोदी और ट्रंप मिलते हैं, तो भारतीय प्रधानमंत्री सीमा पार आतंकवाद के मुद्दे पर जोर देंगे। भारत ने मई में ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई की थी। उस कार्रवाई में सीमा पार आतंकवाद को ही निशाना बनाया गया था। ट्रंप ने कई बार कहा है कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव कम करने में मदद की। उन्होंने यह भी कहा कि, उन्होंने व्यापार को एक हथियार के रूप में इस्तेमाल किया। हालांकि, भारत ने इस पर दो टूक कहा कि अमेरिका ने इस मामले में कोई मध्यस्थता नहीं की। यह एक द्विपक्षीय मामला है।

PM Modi – image source- Google

भारतीय अधिकारियों ने यह स्पष्ट किया है कि, ऑपरेशन सिंदूर के बाद अमेरिका भारत के संपर्क में था। लेकिन अमेरिका ने युद्धविराम कराने में कोई भूमिका नहीं निभाई। व्यापार पर भी कोई चर्चा नहीं हुई। ट्रंप प्रशासन के पाकिस्तान की सेना के साथ कथित संबंधों के कारण भारत के साथ रिश्ते थोड़े तनावपूर्ण हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
दुनिया

बलूचिस्तान ने किया आज़ादी का दावा, पाकिस्तान में मचा सियासी भूचाल

The Journalist News (Lucknow): सोशल मीडिया और विभिन्न प्लेटफॉर्म पर यह दावा...

Two leaders raise their clasped hands in triumph on a stage in a packed stadium, Modi in a beige kurta beside a suited official.
दुनिया

‘थैंक यू मेलबर्न, थैंक यू ऑस्ट्रेलिया’ PM मोदी ने जताया आभार, अल्बनीज़ की तारीफ में कही बड़ी बात

The Journalist News (Lucknow): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेलबर्न में आयोजित भारतीय...