Home Uncategorized अगले महीने हरियाणा जाएंगे पीएम मोदी, प्रदेशवासियों को थर्मल प्लांट और एयरपोर्ट की देंगे सौगात…
Uncategorized

अगले महीने हरियाणा जाएंगे पीएम मोदी, प्रदेशवासियों को थर्मल प्लांट और एयरपोर्ट की देंगे सौगात…

Share
हरियाणा जाएंगे पीएम मोदी
हरियाणा जाएंगे पीएम मोदी
Share

Edited by: Vandana Ravindra.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले महीने हरियाणा दौरे पर आएंगे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने चंडीगढ़ में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान ये घोषणा की। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बताया कि, पीएम मोदी हरियाणा आकर प्रदेश के लोगों को थर्मल प्लांट और एयरपोर्ट की सौगात देंगे। भाजपा ने पीएम मोदी के आगमन की तैयारियां शुरू कर दी हैं।

प्रधानमंत्री 14 अप्रैल को हरियाणा आएंगे

तय कार्यक्रम के मुताबिक, प्रधानमंत्री 14 अप्रैल को हरियाणा आएंगे। सीएम सैनी ने बताया कि 14 अप्रैल को भारत रत्न बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की जयंती के राज्यस्तरीय समारोह में पीएम मोदी मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। जहां वो थर्मल प्लांट और एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे। वह यमुनानगर में थर्मल प्लांट की तीसरी इकाई और हिसार एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे। दीनबंधु चौधरी छोटूराम थर्मल पावर प्लांट यमुनानगर में 800 मेगावाट की नई इकाई का शिलान्यास करेंगे। पॉवर प्लांट 7272 करोड़ रुपयों की लागत से तैयार होगा।

महाराजा अग्रसेन हिसार हवाई अड्डे से हवाई सेवाओं की भी शुरुआत करेंगे

इसके अलावा पीएम मोदी महाराजा अग्रसेन हिसार हवाई अड्डे से हवाई सेवाओं की भी शुरुआत करेंगे। मुख्यमंत्री ने बताया कि, यमुनानगर की यह परियोजना दीनबंधु चौधरी छोटूराम थर्मल पावर प्लांट प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए 52 महीने का समय लगेगा। जबकि वाणिज्यिक संचालन 48 महीनों में शुरू हो जाएगा। इस इकाई से हरियाणा के घरेलू ऊर्जा उत्पादन क्षमता 3382 मेगावाट तक बढ़ेगी।

समेकित विनिर्माण क्लस्टर स्थापित किया जा रहा है

वहीं, हिसार में एकीकृत विमान हब बनाया जा रहा है। इसमें 4200 एकड़ में हवाई अड्डा और 3 हजार एकड़ में समेकित विनिर्माण क्लस्टर स्थापित किया जा रहा है। हवाई अड्डे के विकास योजना 3 चरणों में पूरी की जाएगी, पहले चरण का काम पूरा हो चुका है।

author avatar
Ankur Bajpai
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
Astrology-themed banner with a left-side zodiac wheel and bold Hindi text on yellow rounded panels about today’s fortunes, dated 20 April 2026.
Uncategorizedधर्म

20 अप्रैल 2026 स्वास्थ्य राशिफल: जानें आपकी राशि का हेल्थ अलर्ट और सावधानियां

Monday Health Horoscope: 20 अप्रैल 2026, सोमवार के दिन चंद्रमा का संचार...

Hindi horoscope promo: today’s zodiac reading for Friday, 19 April 2026, over an astrologic wheel with The Journalist News logo
Uncategorized

19 अप्रैल 2026 राशिफल: रविवार को सूर्य का प्रभाव, जानें सभी राशियों के स्वास्थ्य टिप्स

रविवार का दिन सूर्य देव को समर्पित होता है। आज सूर्य मेष...

उदयपुर में 26 फरवरी को ITC Mementos में शादी से पहले पहुंचे रश्मिका मंदाना और विजय देवराकोंडा
Uncategorized

ITC मोमेंटोज बनेगा गवाह: 26 फरवरी को एक होने जा रहे हैं साउथ के ये दो सुपरस्टार्स!

उदयपुर: साउथ सिनेमा के चर्चित सितारे विजय देवराकोंडा और रश्मिका मंदाना 26...

शरद पवार को तबीयत बिगड़ने पर पुणे के अस्पताल में भर्ती कराया गया
Uncategorized

दिग्गज नेता शरद पवार अस्पताल में भर्ती! बारामती से पुणे तक एम्बुलेंस के साये में पहुंचे पवार

महाराष्ट्र: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के संस्थापक और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री...