Home उत्तर प्रदेश राहत रूह के मालिक पंकज चौधरी कितने अमीर? इतने करोड़ की संपत्ति का पूरा हिसाब
उत्तर प्रदेशलखनऊ

राहत रूह के मालिक पंकज चौधरी कितने अमीर? इतने करोड़ की संपत्ति का पूरा हिसाब

Share
राहत रूह के मालिक पंकज चौधरी कितने अमीर? 41 करोड़ की संपत्ति का पूरा हिसाब
Pankaj Choudhary
Share

लखनऊ: उत्तर प्रदेश बीजेपी को लंबे इंतजार के बाद नया अध्यक्ष मिलने जा रहा है। केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी ने शनिवार को लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय में औपचारिक रूप से नामांकन दाखिल कर दिया। उनके प्रस्तावक खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बने। रविवार को उनके नाम की आधिकारिक घोषणा होने की संभावना है।

नामांकन के बाद से ही पंकज चौधरी चर्चा में हैं। सोशल मीडिया और गूगल पर लोग उनके राजनीतिक सफर से ज्यादा उनकी संपत्ति और कारोबार को लेकर सर्च कर रहे हैं। सवाल एक ही है, महाराजगंज से सात बार सांसद रहे पंकज चौधरी आखिर कितने अमीर हैं?

राजनीति के साथ बड़ा कारोबार

राजनीति में मजबूत पकड़ रखने वाले पंकज चौधरी एक जाने-माने कारोबारी भी हैं। वह आयुर्वेदिक तेल ‘राहत रूह’ बनाने वाली मशहूर कंपनी हरबंशराम भगवानदास के मालिक हैं। कुर्मी समाज में उनकी मजबूत पहचान मानी जाती है

41 करोड़ से ज्यादा की कुल संपत्त

2024 लोकसभा चुनाव के दौरान दाखिल हलफनामे के मुताबिक, पंकज चौधरी की कुल संपत्ति 41 करोड़ 90 लाख 10 हजार 509 रुपये है।

वहीं, उनके ऊपर 3 करोड़ 82 लाख 47 हजार रुपये का कर्ज भी दर्ज है।

बैंकों में 98 लाख से ज्यादा जम

36 करोड़ रुपये से ज्यादा अचल संपत्ति

वहीं, उनके ऊपर 3 करोड़ 82 लाख 47 हजार रुपये का कर्ज भी दर्ज है।

5 करोड़ से अधिक चल संपत्ति

Pankaj Choudhary

बैंकों में 98 लाख से ज्यादा जमा

  • अगर चल संपत्ति की बात करें तो:
  • पंकज चौधरी के पास 57,825 रुपये नकद
  • उनकी पत्नी के पास 1,04,815 रुपये नकद
  • PNB, SBI, फेडरल बैंक समेत कई बैंकों में 98 लाख रुपये से ज्यादा जमा
  • 28.13 लाख रुपये के शेयर और बॉन्ड
  • पोस्ट ऑफिस और NSS में 26 लाख रुपये से अधिक का निवेश
  • 50 लाख रुपये से ज्यादा के सोने-चांदी के गहने
9 करोड़ की गैर-कृषि भूमि, 18 करोड़ का घर

अचल संपत्ति की लिस्ट भी काफी लंबी है:

  • 9 करोड़ 39 लाख रुपये की गैर-कृषि भूमि
  • 5 करोड़ से ज्यादा कीमत की एक कमर्शियल बिल्डिंग
  • गोरखपुर में 18 करोड़ 89 लाख रुपये का आवास
    इनकी ज्यादातर संपत्तियां गोरखपुर में ही स्थित हैं।

3 करोड़ से ज्यादा का लोन

पंकज चौधरी ने अलग-अलग बैंकों से 3 करोड़ 23 लाख 40 हजार रुपये का लोन लिया है। इसके अलावा, विभिन्न लोगों का मिलाकर 47 लाख रुपये से ज्यादा का बकाया भी है।


साल-दर-साल बढ़ती संपत्ति

पंकज चौधरी की संपत्ति में लगातार इजाफा हुआ है:

  • 2019: 37 करोड़ 18 लाख
  • 2014: 19 करोड़ 18 लाख
  • 2009: 4 करोड़ 37 लाख
  • 2004: 1 करोड़ 47 लाख

यानी दो दशकों में उनकी संपत्ति कई गुना बढ़ी है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
Group of officials and awardees on stage holding certificates at a ceremony, with a floral backdrop and banner in the background.
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का बड़ा तोहफा! 12 लाख शिक्षकों को मिलेगा कैशलेस इलाज और छात्रों को DBT

The Journalist News (Lucknow): उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाबा...