Home खेल ‘रोहित भले ही गुस्से में कुछ कह दें, लेकिन…कप्तान गिल ने की रोहित और विराट की तारीफ
खेल

‘रोहित भले ही गुस्से में कुछ कह दें, लेकिन…कप्तान गिल ने की रोहित और विराट की तारीफ

Share
शुभमन गिल, रोहित शर्मा और विराट कोहली
शुभमन गिल, रोहित शर्मा और विराट कोहली
Share

टीम इंडिया के लिए एक नई टेस्ट कप्तानी युग की शुरुआत हो चुकी है। शुभमन गिल को टेस्ट टीम का नया कप्तान बनाय गया है। महीने के अंत में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही 2025-27 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की खेले जाने वाली पांच टेस्ट मैचों की सीरीज़ में भारत की कमान संभालेंगे।

शुभमन गिल ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले बताया कि, उनका सबसे पहला लक्ष्य टीम के माहौल को खिलाड़ियों के लिए सुरक्षित बनाना है। हालांकि, उन्होंने ये भी कहा कि, कप्तान बनने के बारे में उन्होंने कभी नहीं सोचा था। वो जब क्रिकेट सीख रहे थे तब सिर्फ टीम इंडिया के लिए खेलने और भारत को मैच जिताने के बारे में सोचा करते थे। गिल से जब पूछा गया कि, आप बतौर कप्तान टीम को कहां ले जाना चाहते हो? कोई स्पेशल ट्रॉफी, या कोई ख़ास लक्ष्य जो आपने निर्धारित किया हो? तो इसके जवाब में शुभमन गिल ने कहा, “ट्रॉफी के आलावा, मैं टीम के अंदर ऐसा माहौल, कल्चर बनाना चाहता हूं, जहां हर कोई सुरक्षित और खुश महसूस करे. ऐसा एन्वॉयरन्मेंट बनाना मुश्किल हो सकता है, क्योंकि हम इतने मैच खेलते हैं, अलग स्क्वाड होते हैं. लेकिन अगर मैं कर सका तो मैं ये करूंगा, ये मेरा लक्ष्य है.”

इसके अलावा उनके कप्तान बनने को लेकर उनके पिता के रिएक्शन पर पूछे सवाल पर गिल ने कहा कि, “उन्होंने शायद नहीं सोचा था कि मैं कप्तान बनूंगा, यहां तक कि मैंने भी नहीं सोचा था. मैं जब छोटा था, तब सिर्फ देश के लिए खेलना चाहता था, देश के लिए परफॉर्म करना और मैच जीतना चाहता था, ये नहीं सोचा था कि कप्तान बनूंगा.” साथ ही शुभमन गिल ने रोहित शर्मा की कप्तानी की भी तारीफ की। कहा कि, “रोहित शर्मा रणनीतिक रूप से बहुत आक्रामक कप्तान हैं। वह मैच से पहले, दौरान और बाद में भी खिलाड़ियों से जो चाहिए वह बहुत स्पष्ट रूप से बताते हैं।” रोहित भले ही गुस्से में कुछ कह दें, लेकिन खिलाड़ियों को पता होता है कि, वो दिल से नहीं बोल रहे। “उनका व्यवहार ऐसा है कि, अगर वह डांट भी रहे हों, तो आपको बुरा नहीं लगेगा। यही उनके व्यक्तित्व की खासियत है।”

वहीं गिल ने विराट कोहली की कप्तानी के बारे में खुलकर बात की। गिल ने कहा कि, विराट कोहली की कप्तानी सोच बहुत तेज़ और प्रोएक्टिव थी। अगर कोई योजना काम नहीं कर रही हो, तो वो तुरंत नई रणनीति बनाकर गेंदबाज़ को समझा देते थे।””उनकी आक्रामकता सिर्फ जोश में नहीं, बल्कि सोच में भी थी। मैंने उनसे यही सीखा कि हालात बदलते ही योजना बदलनी चाहिए।” गौरतलब है कि, रोहित शर्मा और विराट कोहली टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर चुके हैं। रोहित ने 7 मई को अपने 11 साल और 67 टेस्ट की करियर के बाद संन्यास लिया। वहीं विराट कोहली ने 12 मई को अचानक टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया, जिससे क्रिकेट जगत स्तब्ध रह गया।

बताते चलें कि, भारत का इंग्लैंड दौरा जून से अगस्त 2025 के बीच होगा, जिसमें पांच टेस्ट मैच खेले जाएंगे। ये मैच हेडिंग्ले (लीड्स), एजबेस्टन (बर्मिंघम), लॉर्ड्स (लंदन), ओल्ड ट्रैफर्ड (मैनचेस्टर), और द ओवल (लंदन) में होंगे। जिसके लिए  शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, अभिमन्यु ईश्वरन, करुण नायर, नितीश रेड्डी, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल, वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव को टीम में रखा गया है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
France player shoots toward goal as Moroccan defenders and a diving goalkeeper react; crowd and news logo visible in the stands corner.
खेल

FIFA World Cup 2026: फ्रांस की शानदार जीत, मोरक्को बाहर

The Journalist News (Lucknow): FIFA World Cup 2026 में फ्रांस ने शानदार...

Man wearing dark sunglasses sits indoors beside a cricket-themed birthday cake in a news image about MS Dhoni's 45th birthday and fans outside his house.
खेल

MS धोनी के 45वें जन्मदिन पर जश्न, घर के बाहर जुटे हजारों फैंस, पोस्टर लेकर काटा केक

The Journalist News (Lucknow): भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और करोड़ों...