Home धर्म 13 जुलाई 2025, रविवार की सुबह 9 बजकर 36 मिनट पर शनि होंगे वक्री, जानिए इससे क्या होगा राशियों पर असर..?
धर्म

13 जुलाई 2025, रविवार की सुबह 9 बजकर 36 मिनट पर शनि होंगे वक्री, जानिए इससे क्या होगा राशियों पर असर..?

Share
13 जुलाई को शनि होंगे वक्री
13 जुलाई को शनि होंगे वक्री
Share

Edited by: Vandana Ravindra.

इस बार जुलाई के महीने में शनि वक्री होंगे। जानकारी के मुताबिक, 13 जुलाई 2025, रविवार की सुबह 9 बजकर 36 मिनट पर शनि वक्री होंगे और 28 नवंबर 2025 शुक्रवार सुबह 9:20 बजे तक इसी स्थिति में रहेंगे। यानि वक्री शनि का प्रभाव 138 दिनों तक रहेगा।

इस दौरान शनि की यह उल्टी चाल आपके जीवन में बड़े बदलाव ला सकती है। हालांकि ये समय हर किसी के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है, लेकिन कुछ राशियों के लिए ये लाभदायक भी होगा। कुछ राशियों पर विशेष कृपा करते हुए शनि उनके जीवन में धन, संपत्ति और सामाजिक सम्मान में वृद्धि ला सकते हैं। इसके अलावा अचल संपत्ति में वृद्धि, व्यवसाय में सफलता और नई योजनाओं से आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। वहीं जिनकी जीवन में शनि की वक्री चाल स्थिरता और सफलता लेकर आएगी आइए उन राशियों के बारे में जानते हैं।

मेष राशि

शनि के वक्री होने से मेष राशि के जातकों को चुनौतियों को सामना करना पड़ सकता है। कार्यस्थल पर कई समस्याएं पैदा हो सकती हैं। आपकी मेहनत का परिणाम देर से मिल सकता है और कुछ बड़े बदलाव या रुकावटें भी महसूस हो सकती हैं। मानसिक और शारीरिक थकान महसूस हो सकती है।

कन्या राशि

वहीं कन्या राशि के जातकों के लिए वक्री शनि के कारण इन्हें आर्थिक परेशानियां देखनी पड़ेंगी। कुछ कानूनी विवाद उठ सकते हैं। साथ ही पारिवारिक जीवन में भी मतभेद और तनाव की स्थिति बन सकती है। इस समय आपको अपनी सेहत का भी ध्यान रखना होगा और लापरवाही से बचना होगा।

धनु राशि

जबकि, पेशेवर जीवन में बदलाव या प्रमोशन की उम्मीदें देरी से पूरी हो सकती हैं। इसके अलावा, पारिवारिक और वैवाहिक जीवन में तनाव बढ़ सकता है। इस समय, अपने साथी और परिवार के साथ संवाद बनाए रखना महत्वपूर्ण होगा ताकि समस्याओं का समाधान निकाला जा सके।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों को आर्थिक समस्याएं और पुराने बकाया काम परेशानियों का सामना करना होगा। और मानसिक दबाव भी महसूस हो सकता है। इस समय आपको अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाना होगा, ताकि भविष्य में लाभ मिल सके और स्थिति को बेहतर किया जा सके।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए भी शनि वक्री के कारण आपकी मेहनत का फल देर से मिलेगा। पुराने संबंधों और विवादों को सुलझाने में परेशानी हो सकती है। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव हो सकता है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
भारत गौरव ट्रेन कराएगी 7 ज्योतिर्लिंग के दर्शन
धर्म

भारत गौरव ट्रेन कराएगी 7 ज्योतिर्लिंग के दर्शन, 31 मई से होगी धनबाद से होगी रवाना

ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने के वाले तीर्थ यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे...