Home खेल आज बुमराह के सामने होगी वैभव सूर्यवंशी की बैटिंग की परीक्षा,  रॉयल्स के पास अभी भी प्लेऑफ में पहुंचने का मौका…
खेल

आज बुमराह के सामने होगी वैभव सूर्यवंशी की बैटिंग की परीक्षा,  रॉयल्स के पास अभी भी प्लेऑफ में पहुंचने का मौका…

Share
आज बुमराह के सामने होंगे वैभव सूर्यवंशी
आज बुमराह के सामने होंगे वैभव सूर्यवंशी
Share

Edited by: Vandana Ravindra.

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 50वें मैच में आज राजस्थान रॉयल्स का मुकाबला पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस से होगा। एक तरफ जहां वैभव की बल्लेबाजी के चलते  मेजबान राजस्थान के हौसले बुंलद हैं तो वहीं मुंबई लगातार जीत हासिल कर जोश में है।

क्योंकि, अपने तीसरे और गुजरात के खिलाफ खेले गए मुकाबले में वैभव ने 35 गेदों में शानदार शतक जड़कर सबको अपनी बल्लेबाजी का मुरीद बना दिया था। इसलिए इस मुकाबले में सभी की नजर बेबी बॉस वैभव सूर्यवंशी पर होगी। हालांकि, राजस्थान रॉयल्स के पास अभी भी प्लेऑफ में पहुंचने का मौका है लेकिन राह थोड़ी मुश्किल जरूर है।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन की बात करें तो, राजस्थान की टीम में यशस्वी जायसवाल, शिमरोन हेटमायर, शुभम दुबे, वैभव सूर्यवंशी,ध्रुव जुरेल, रियान पराग, युद्धवीर सिंह चरक, नीतीश राणा, संदीप शर्मा, वानिंदु हसरंगा, महीश तीक्ष्णा, जोफ्रा आर्चर को मौका मिल सकता है। जबकि, मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन में सूर्यकुमार यादव, रोहित शर्मा, तिलक वर्मा, रयान रिकेल्टन, हार्दिक पंड्या, नमन धीर, विल जैक्स, मिचेल सैंटनर, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट, दीपक चाहर को चुना जा सकता है।

बता दें कि कप्तान संजू सैमसन की साइड स्ट्रेन चोट के कारण वैभव को डेब्यू का मौका मिला था। वहीं आज के मुकाबले में भी सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल से पारी की शुरुआत कराई जा सकती है। पिछले मुकाबले में दिग्गज गेंदबाजों की गेंदों पर छक्के लगाने वाले वैभव सूर्यवंशी को अब जसप्रीत बुमराह का सामना करना होगा।

वहीं अगर आईपीएल इतिहास में अगर राजस्थान और मुंबई के बीच मुकाबलें पर नजर डालें तो अभी तक दोनों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली है। दरअसल, दोनों टीमों ने आईपीएल में 30  मैच खेले हैं, जिनमें से 15 मैच मुंबई, जबकि 14 मैच राजस्थान ने जीते।  

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
France player shoots toward goal as Moroccan defenders and a diving goalkeeper react; crowd and news logo visible in the stands corner.
खेल

FIFA World Cup 2026: फ्रांस की शानदार जीत, मोरक्को बाहर

The Journalist News (Lucknow): FIFA World Cup 2026 में फ्रांस ने शानदार...

Man wearing dark sunglasses sits indoors beside a cricket-themed birthday cake in a news image about MS Dhoni's 45th birthday and fans outside his house.
खेल

MS धोनी के 45वें जन्मदिन पर जश्न, घर के बाहर जुटे हजारों फैंस, पोस्टर लेकर काटा केक

The Journalist News (Lucknow): भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और करोड़ों...