Home शिक्षा नहीं लीक हो सकता है NEET UG 2025 का प्रश्नपत्र, झांसे में न आने की परिजनों औऱ छात्रों को सलाह…
शिक्षा

नहीं लीक हो सकता है NEET UG 2025 का प्रश्नपत्र, झांसे में न आने की परिजनों औऱ छात्रों को सलाह…

Share
NEET UG 2025 Exam
NEET UG 2025 Exam
Share

Edited by: Vandana Ravindra.

NEET UG 2025 परीक्षा 4 मई, 2025 को आयोजित की जा रही है। परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक एक ही शिफ्ट में आयोजित होगी। इसलिए कैंडिडेट्स को परीक्षा केंद्रों पर दोपहर 1:30 बजे तक हर हाल रिपोर्ट करना होगा। वहीं नीट यूजी परीक्षा से पहले राजस्थान पुलिस ने मेडिकल उम्मीदवारों को नीट यूजी 2025 परीक्षा को लेकर होने वाली साइबर धोखाधड़ी से बचने की सलाह दी है।

पुलिस ने बताया कि साइबर अपराधी टेलीग्राम जैसे प्लेटफार्मों पर फर्जी पेपर लीक ऑफर करके छात्रों से पैसे मांग रहे हैं। साइबर अपराध पुलिस महानिदेशक के मुताबिक, जालसाज, नीट छात्रों और अभिभावकों से पैसे ठगने की कोशिश करते हैं। उन्होंने बताया कि,  “नीट पीजी लीक मैटेरियल्स” नाम के एक चैनल में करीब 20,600 सदस्य जुड़े हुए हैं। यहां छात्रों से 50,000 से 70,000 रुपये तक लेकर पेपर देने की डील की बात कही जाती है।

फिलहाल, राजस्थान पुलिस ने छात्रों और उनके परिवारों को ये भी सलाह दी कि वो किसी भी अनजान व्यक्ति से अपनी व्यक्तिगत जानकारी जैसे रोल नंबर, बैंक खाते की जानकारी या कोई अन्य संवेदनशील डेटा साझा न करें। इसके अलावा, छात्र किसी भी तरह नीट प्रश्नपत्र लेने की कोशिश न करें।

author avatar
Ankur Bajpai
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
जॉब्सशिक्षा

आयुर्वेदिक कॉलेज प्राचार्य रिजल्ट जारी, मचा हड़कंप

लोक सेवा आयोग ने राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेजों और चिकित्सालयों में प्राचार्य पद...

प्रयागराजशिक्षा

यूजीसी समर्थन बैठक में बवाल! दलित छात्रों पर लाठीचार्ज, एक घायल

प्रयागराज इलाहाबाद विश्वविद्यालय (Allahabad University) में उस समय हड़कंप मच गया जब...

शिक्षा

बेंगलुरु स्कूल विवाद: होमवर्क न करने पर 10 वर्षीय छात्र से टीचर ने मारपीट

मासूम छात्र के साथ कथित हिंसा बेंगलुरु से एक चौंकाने वाला मामला...

योगी आदित्यनाथ कैबिनेट बैठक में शिक्षकों के लिए कैशलेस इलाज योजना को मंजूरी देते हुए
शिक्षा

अब बीमारी नहीं डरा पाएगी! योगी कैबिनेट का ऐतिहासिक फैसला: शिक्षकों को मिलेगा कैशलेस इलाज

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई कैबिनेट बैठक में...