Home खेल पहलगाम हमले पर शोएब अख्तर और शाहिद अफरीदी खामोश, दानिश कनेरिया ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों को लताड़ा…
खेल

पहलगाम हमले पर शोएब अख्तर और शाहिद अफरीदी खामोश, दानिश कनेरिया ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों को लताड़ा…

Share
शोएब अख्तर और शाहिर अफरीदी
शोएब अख्तर और शाहिर अफरीदी
Share

Edited by: Vandana Ravindra.

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की दुनियाभर में निंदा हो रही है। इस क्रूर और वीभत्स हमले में 26 मासूम लोगों ने अपनी जान गंवायी है। कश्मीर में सबसे बड़ा आतंकी हमला में मरने वाले लोग देश के अलग-अलग हिस्सों से थे। वे आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, अरुणाचल प्रदेश और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों से थे।

सोशल मीडिया पर भारतीयों ने सरकार से आतंकियों के ठिकानों को नष्ट करने की मांग की है। लेकिन एक तरफ जहां इस कायराना घटना पर पाकिस्तान के कुछ ही क्रिकेटरों ने शोक व्यक्त किया। तो वहीं दूसरी तरफ भारत से खेलने की वकालत करने और बड़ी-बड़ी बातें करने वालों में सबसे आगे रहने वाले पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी, शोएब अख्तर सहित तमाम दिग्गजों ने आतंकियों पर चुप्पी साध रखी है। भारत के लोगों के प्रति दो शब्दों की श्रद्धांजलि शोएब अख्तर और शाहिद अफरीदी जैसे लोगों के आतंकियों के प्रति सॉफ्ट कॉर्नर पर भारी है।

हालांकि, पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर मोहम्मद हफीज ने दुख जताते हुए ट्वीट किया- दुखी और दिल टूटा हुआ। उधर, इस हमले को लेकर दानिश कनेरिया ने तो खुलेआम पाकिस्तान को शर्मसार किया। जाहिर है इस मार्मिक घटना के बाद सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। हर कोई सरकार से आतंकियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग कर रहा है। लोग चाहते हैं कि सरकार आतंकियों के ठिकानों को पूरी तरह से तबाह कर दे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
France player shoots toward goal as Moroccan defenders and a diving goalkeeper react; crowd and news logo visible in the stands corner.
खेल

FIFA World Cup 2026: फ्रांस की शानदार जीत, मोरक्को बाहर

The Journalist News (Lucknow): FIFA World Cup 2026 में फ्रांस ने शानदार...

Man wearing dark sunglasses sits indoors beside a cricket-themed birthday cake in a news image about MS Dhoni's 45th birthday and fans outside his house.
खेल

MS धोनी के 45वें जन्मदिन पर जश्न, घर के बाहर जुटे हजारों फैंस, पोस्टर लेकर काटा केक

The Journalist News (Lucknow): भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और करोड़ों...