Home खेल श्रेयस ने खेली श्रेयस्कर पारी, तोड़ दिया रोहित शर्मा और क्रिस गेल का रिकॉर्ड…
खेल

श्रेयस ने खेली श्रेयस्कर पारी, तोड़ दिया रोहित शर्मा और क्रिस गेल का रिकॉर्ड…

Share
श्रेयस अय्यर ने खेली शतकीय पारी
श्रेयस अय्यर ने खेली शतकीय पारी
Share

Edited by: Vandana Ravindra.

22 मार्च 2025 से इंडियान प्रीमियर लीग की शुरुआत हो चुकी है। वहीं आईपीएल 2025 के पांचवें मुकाबले में पंजाब किंग्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गुजरात टाइटंस को रोमांचक मैच में 11 रनों से हरा दिया।

श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब ने जीत हासिल की। पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीत में अहम भूमिका रही। अय्यर ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए 5 चौके और 9 छक्के की मदद से नाबाद 97 रन बनाए। पंजाब ने पहले बैटिंग करते हुए 5 विकेट के नुकसान के साथ 243 रन बनाए थे। जवाब में गुजरात की टीम 232 रन पर सिमट गयी।

गुजरात के खिलाफ खेली पारी के दम पर अय्यर ने रोहित शर्मा और क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। अय्यर आईपीएल में बतौर कप्तान एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाली लिस्ट में टॉप पर पहुंच गए हैं.

बताते चलें कि, श्रेयस अय्यर ने साल 2018 में केकेआर के खिलाफ 10 छक्के लगाए थे। वहीं अब अय्यर ने इस कारनामे को दोहराया है। उन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 9 छक्के लगाए हैं। इस मामले में रोहित और गेल अय्यर से पीछे हैं.

author avatar
Ankur Bajpai
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles