इस बार 13 मार्च को चंद्र ग्रहण और होलिका दहन दोनों होगा। जबकि, 14 मार्च को रंगों वाली होली खेली जाएगी। 14 मार्च को चंद्र ग्रहण की शुरुआत सुबह 09 बजकर 29 मिनट से होगी और इसका समापन दोपहर 03 बजकर 29 मिनट पर होगा। लेकिन यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। इसी वजह से इसका सूतक काल भारत में मान्य नहीं होगा।
क्योंकि, ये चंद्र ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा, तो इसका मतलब ये नहीं है कि, इसका असर नहीं होगा। दरअसल, सभी 12 राशियों पर इसका प्रभाव देखने को मिलेगा। चंद्र ग्रहण के अशुभ प्रभाव से बचने और शुभ फल प्राप्त करने के लिए हर राशि के जातकों को विशेष उपाय करने चाहिए।
मेष और वृषभ राशि के जातक करें ये उपाय
चंद्र ग्रहण के बाद मेष राशि के जातकों को मसूर दाल, सौंफ, गेहूं, गुड़, माचिस, तांबा आदि का दान करना चाहिए। साथ ही होली की पूजा में भगवान कृष्ण को रंग-गुलाल अर्पित करें। वहीं वृषभ राशि के जातकों को चंद्र ग्रहण के बाद सफेद चीजों का दान करना चाहिए, जैसे सफेद चंदन, चीनी, दूध, दही, चावल, सफेद मिठाई आदि।
मिथुन और कर्क राशि के जातक करें ये उपाय
इधर, मिथुन राशि के जातकों को चंद्र ग्रहण के बाद हरे फल, हरा कपड़ा, हरी मूली, हरी घास का दान करना चाहिए। गाय को हरी घास खिलाना भी शुभ रहेगा। जबकि, कर्क राशि के जातकों को चंद्र ग्रहण के बाद दूध, चावल, मोती, चांदी, सफेद वस्त्र का दान करना चाहिए। साथ ही भगवान कृष्ण की पूजा करें और उन्हें माखन-मिश्री का भोग अर्पित करें।
सिंह और कन्या राशि के जातक करें ये उपाय
सिंह राशि के जातकों को चंद्र ग्रहण के बाद अनाज, गुड़, पीतल, केले, दूध, फल, दाल, लाल फूल और लाल कपड़ा का दान करना चाहिए। कन्या राशि के जातकों को चंद्र ग्रहण के बाद हरे फल, हरा कपड़ा, हरी घास, हरी मूली का दान करना चाहिए। साथ ही गाय को हरी घास खिलाना चाहिए।ॉ
तुला और वृश्चिक राशि के जातक करें ये उपाय
तुला राशि के जातकों को चंद्र ग्रहण के बाद सफेद चंदन, चीनी, दूध, दही, चावल, सफेद मिठाई आदि का दान करना चाहिए। जबकि, वृश्चिक राशि के जातकों को चंद्र ग्रहण के बाद मसूर दाल, सौंफ, गेहूं, गुड़, माचिस, तांबा आदि का दान करना चाहिए। होली की पूजा में भगवान कृष्ण को रंग-गुलाल अर्पित करना चाहिए।
धनु और मकर राशि के जातक करें ये उपाय
धनु राशि के जातकों को चंद्र ग्रहण के बाद पीले फल, केले, हल्दी, पीले वस्त्र आदि का दान करना चाहिए। वहीं मकर राशि के जातकों को चंद्र ग्रहण के बाद काले कपड़े, लोहे की वस्तुएं, सरसों का तेल, काले चने या उड़द की दाल का दान करना चाहिए।
कुंभ और मीन राशि के जातक करें ये उपाय
कुंभ राशि के जातकों को चंद्र ग्रहण के बाद काले कपड़े, लोहे की वस्तुएं, सरसों का तेल, काले चने या उड़द की दाल का दान करना चाहिए। जबकि, मीन राशि के जातकों को चंद्र ग्रहण के बाद पीले फल, केले, हल्दी, पीले वस्त्र आदि का दान करना चाहिए।
Leave a comment