Home टेक-ज्ञान Samsung ने अपनी F-सीरीज के दो नए स्मार्टफोन किए लॉन्च, मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर…
टेक-ज्ञान

Samsung ने अपनी F-सीरीज के दो नए स्मार्टफोन किए लॉन्च, मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर…

Share
Samsung ने अपनी F-सीरीज के दो नए स्मार्टफोन किए लॉन्च
Samsung ने अपनी F-सीरीज के दो नए स्मार्टफोन किए लॉन्च
Share

Edited by: Vandana Ravindra.

Samsung ने अपनी F-सीरीज के दो नए स्मार्टफोन Galaxy F16 5G और Galaxy F06 5G भारतीय बाजार में उतारे हैं। माना जा रहा है कि, दोनों ही स्मार्टफोन एंट्री लेवल 5जी स्मार्टफोन सेगमेंट को टारगेट करेंगे। ये स्मार्टफोन हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और लॉन्ग टर्म सॉफ्टवेयर अपडेट सपोर्ट के साथ लॉन्च किए गए हैं।

कैमरा सेटअप की बात करें तो इस फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर दिया गया है, जिसके साथ 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा मिलता है। सैमसंग के इस फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इस फोन में microSD कार्ड स्लॉट दिया गया है। इसमें हाइब्रिड सिम स्लॉट मिलता है, जिसमें माइक्रोएसडी कार्ड भी लगा सकते हैं। फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, 3.5mm हेडफोन जैक भी दिया गया है।

Samsung Galaxy F06 5G के स्पेसिफिकेशन्स और खूबियों की बात करें तो, सैमसंग के लेटेस्ट Galaxy F06 5G स्मार्टफोन में 6.7-इंच का PLS LCD डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजोल्यूशन HD+ और रिफ्रेश रेट 90Hz है। सैमसंग के इस फोन की डिस्प्ले की मैक्सिमम ब्राइटनेस 800 निट्स है। प्रोसेसर की बात करें तो सैमसंग के इस फोन में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट, 6GB तक रैम और 128GB स्टोरेज तक का सपोर्ट दिया गया है।

Samsung Galaxy F06 5G स्मार्टफोन Android 15 पर आधारित कंपनी के लेटेस्ट One UI 7 पर रन करता है। Samsung का कहना है कि वह इस स्मार्टफोन को चार साल तक ऑपरेटिंग सिस्टम और सिक्योरिटी अपडेट ऑफर करेगा। इसके साथ ही फोन में 5,000mAh की बैटरी के साथ 25W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा।

सैमसंग के लेटेस्ट Galaxy F06 5G स्मार्टफोन को भारत में दो वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इस फोन का बेस वेरिएंट 4GB+128GB के साथ 9,999 रुपये की कीमत में पेश किया गया है। इसके साथ ही दूसरा वेरिएंट 6GB+128GB के साथ 11,499 रुपये की कीमत लॉन्च किया गया है। यह फोन ब्लू और वॉयलेट कलर ऑप्शन में फ्लिपकार्ट पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
टेक-ज्ञान

IRCTC का बड़ा अपडेट: नया पोर्टल करेगा टिकट बुकिंग को सुपरफास्ट और आसान

The Journalist News (Lucknow): भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (IRCTC) ने...

Indian official at a press conference speaking into a microphone, with the Indian flag on the table and a red Hindi headline banner across the bottom.
टेक-ज्ञान

AI पर सरकार का बड़ा प्लान! सभी मंत्रालयों में बढ़ेगा इस्तेमाल, नए कानून के भी संकेत

The Journalist News (Lucknow): भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय...

Man in an auto rickshaw extends a hand toward a passerby while a smartphone in the foreground shows a Bluetooth symbol and battery icon, with a red Hindi news banner across the bottom.
टेक-ज्ञान

चलते ई-रिक्शा को रोकने वाले ऐप्स पर सरकार सख्त, Apple और Google को हटाने का निर्देश

The Journalist News (Lucknow): देश में ई-रिक्शा यात्रियों की सुरक्षा और साइबर...