Home खेल चैंपियंस ट्राफी में आज होगी भारत और न्यूजीलैंड की टक्कर, फाइनल मुकाबले में जीत के लिए टीम इंडिया झोंकेगी ताकत…
खेल

चैंपियंस ट्राफी में आज होगी भारत और न्यूजीलैंड की टक्कर, फाइनल मुकाबले में जीत के लिए टीम इंडिया झोंकेगी ताकत…

Share
भारत और न्यूजीलैंड में चैंपियंस ट्राफी का फाइनल मुकाबला
भारत और न्यूजीलैंड में चैंपियंस ट्राफी का फाइनल मुकाबला
Share

Edited by: Vandana Ravindra.

9 मार्च यानि आज आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल मैच भारत और न्यूजीलैंड के बीच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

ये पहली बार नहीं है जब चैंपियंस ट्राफी के मुकाबले में भारत और न्यूजीलैंड आमने-सामने हैं। इससे पहले भी साल 2000 में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खिताबी भिड़ंत हुई थी। लेकिन तब टीम इंडिया न्यूजीलैंड से हार गयी थी। वहीं अब 25 साल बाद रोहित की सेना दुबई में न्यूजीलैंड से मुकाबला जीतकर उस दर्द पर मरहम लगाना चाहेगी।

पिच की बात करें तो, भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मैच में दुबई की पिच बल्लेबाजों को परेशानी में डाल सकती है। दुबई की पिच स्पिन फ्रेंडली है। पूरे टूर्नामेंट में अब तक यहां सिर्फ भारतीय टीम ने ही सबसे ज्यादा स्कोर किया है। सेमीफाइनल मैच में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 265 रन को सफलतापूर्वक चेज किया है। भारतीय टीम ने दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में अब तक कुल 10 मैच खेले है, जिसमें से 9 मैचों में टीम इंडिया को जीत मिली है, जबकि एक मुकाबला टाई रहा। भारत ने इस मैदान पर एक भी मैच नहीं गंवाया है,

चैंपियंस ट्राफी के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन की बात करें तो, भारतीय टीम में रोहित शर्मा बतौर कप्तान, शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रवींद्र जड़ेजा, हर्षित राणा, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, ऋषभ पंत, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह को रखा गया है। जबकि, न्यूजीलैंड टीम में मिशेल सेंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, काइल जैमीसन, मैट हेनरी, टॉम लैथम (विकेटकीपर), डेरिल मिशेल, विल ओ’रूर्के, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, नाथन स्मिथ, केन विलियमसन, विल यंग, जैकब डफी को चुना गया है।

author avatar
Ankur Bajpai
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
क्रिकेटखेल

Opener बने finisher, सैमसन की तूफानी पारी, भारत सेमीफाइनल में

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के एक रोमांचक मुकाबले में India national cricket...

T20 World Cup 2026 में स्कॉटलैंड बनाम इटली मैच के दौरान जॉर्ज मुनसे और माइकल जोंस
खेल

वर्ल्ड कप में इटली की शर्मनाक हार, जॉर्ज मुनसे की बल्लेबाजी देख कांप गए गेंदबाज!

Italy vs Scotland: वर्ल्ड कप में इटली की शर्मनाक हार, जॉर्ज मुनसे...

क्रिकेटखेल

भारत ने फिर रचा इतिहास, U19 WC जीत पर PM मोदी और सचिन का सलाम

भारत ने फिर दिखाया दम, अंडर-19 वर्ल्ड कप पर कब्जा भारतीय क्रिकेट...

क्रिकेटखेल

वांखेडे में रोहित शर्मा का जलवा, T20 WC ट्रॉफी के साथ एंट्री

मुंबई का प्रतिष्ठित वांखेडे स्टेडियम शुक्रवार की शाम क्रिकेट इतिहास का गवाह...