Home उत्तर प्रदेश बारात आई, जयमाल हुई, लेकिन फेरों से पहले दुल्हन फरार!
उत्तर प्रदेश

बारात आई, जयमाल हुई, लेकिन फेरों से पहले दुल्हन फरार!

Share
उन्नाव की दुल्हन जयमाल के बाद प्रेमी संग फरार
AI Imagesa
Share

उन्नाव के अजयपुर गांव में एक शादी की रस्में चल रही थीं, लेकिन जैसे ही दूल्हा-दुल्हन ने जयमाल की रस्म पूरी की, दुल्हन अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। जब फेरों के लिए उसे मंडप पर बुलाया गया, तो दुल्हन गायब थी।

बारात में धूमधाम और नाच-गाने के बीच, स्टेज पर दूल्हा-दुल्हन ने खुशी-खुशी एक-दूसरे को जयमाल पहनाया। जयमाल के बाद दुल्हन कमरे में चली गई, लेकिन वापस लौट कर फेरों में शामिल नहीं हुई।

फोन पर पिता से कहा- प्रेमी संग रहूंगी

दुल्हन के गायब होने की खबर जैसे ही बारातियों को मिली, हंगामा मच गया। दुल्हन के पिता ने तुरंत अपने बेटी के प्रेमी को फोन किया। फोन पर दुल्हन ने खुद कहा कि वह अपने प्रेमी के साथ रहना चाहती है और उसी से शादी करेगी। यह सुनकर उसके पिता के होश उड़ गए।

बिन दुल्हन लौटती बारात, पुलिस में तहरीर

दुल्हन के बालिग होने के बावजूद, उसके पिता ने प्रेमी के खिलाफ बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने की तहरीर थाना में दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दूल्हे के परिजन और बारातियों को दुल्हन के बिना ही वापस लौटना पड़ा। इस घटना में दोनों पक्ष मीडिया से बात करने से इनकार कर चुके हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
Group of officials and awardees on stage holding certificates at a ceremony, with a floral backdrop and banner in the background.
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का बड़ा तोहफा! 12 लाख शिक्षकों को मिलेगा कैशलेस इलाज और छात्रों को DBT

The Journalist News (Lucknow): उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाबा...