Home उत्तर प्रदेश यूपी: आंधी-बारिश और ओलावृष्टि ने मचाया बवाल, सीएम ने कहा अधिकारी करें सारा इंतजाम…
उत्तर प्रदेश

यूपी: आंधी-बारिश और ओलावृष्टि ने मचाया बवाल, सीएम ने कहा अधिकारी करें सारा इंतजाम…

Share
यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ
यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ
Share

Edited by: Vandana Ravindra.

उत्तर प्रदेश में बीते कई दिनों से मौसम ने अपना रुख बदल लिया है। कई जिलों में पिछले एक हफ्ते से आंधी-बारिश और ओलावृष्टि हुई। जिसको लेकर यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने आंधी-पानी, ओलावृष्टि को लेकर जनपदों के अधिकारियों को पूरी तत्परता से राहत करने के निर्देश दिए हैं।

सीएम में निर्देश दिया कि, अधिकारी क्षेत्र में घूम-घूमकर सर्वे करें और राहत कार्य पर नज़र रखें। आकाशीय बिजली, आंधी तूफान, बारिश आदि आपदा से जनहानि और पशुहानि होने की स्थिति में तत्काल प्रभावितों को राहत राशि बांटे। घायलों का समुचित उपचार कराएं। साथ ही सीएम ने निर्देश किए अधिकारीगण सर्वे कराकर फसल नुकसान का आंकलन करते हुए आख्या शासन को भेजें, ताकि कार्रवाई की जा सके। उन्होंने निर्देश दिया कि, जल जमाव की स्थिति होने पर प्राथमिकता पर जल निकासी की व्यवस्था कराई जाए।

बता दें कि, राजधानी समेत प्रदेश के करीब 30 से अधिक जिलों में पिछले एक हफ्ते से मौसम सुहाना बना है। बादलों की आवाजाही और कहीं-कहीं हल्की बरसात से अधिकतम तापमान में करीब छह डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
बाबू ब्रिज बिहारी लाल
उत्तर प्रदेश

बाबू ब्रिज बिहारी लाल ‘ब्रह्मानंद वकील’: वकालत से लेकर जीवन तक देश को किया समर्पित

बुलंदशहर। स्वतंत्रता आंदोलन का इतिहास केवल राष्ट्रीय स्तर के बड़े नेताओं तक...

उत्तर प्रदेश

बाराबंकी को ₹542 करोड़ की बड़ी सौगात, 82 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास

The Journalist News (Lucknow): उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार...

उत्तर प्रदेश

लखनऊ के जवाहर भवन में भीषण आग, सरकारी दफ्तरों में मची अफरा-तफरी

The Journalist News (Lucknow): उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के प्रमुख सरकारी...