Home उत्तर प्रदेश UP में आसमान से बरसेगी आफत! बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, कांपने वाला है पूरा उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश

UP में आसमान से बरसेगी आफत! बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, कांपने वाला है पूरा उत्तर प्रदेश

Share
यूपी में पश्चिमी विक्षोभ के कारण बदला मौसम, बादल और बारिश का दृश्य
#image_title
Share

मौसम: उत्तर प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। आज से प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है, जिसके चलते कई जिलों में बारिश के साथ ओलावृष्टि की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग ने तेज हवाओं को लेकर भी अलर्ट जारी किया है।

शुक्रवार को पश्चिमी यूपी के तराई इलाकों, एनसीआर और उत्तराखंड से सटे जिलों में मौसम का असर साफ दिखा। शामली, गाजियाबाद, मेरठ और सहारनपुर में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलीं और हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई। वहीं सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और शामली में हवाओं की रफ्तार 60 किमी प्रति घंटे तक पहुंच गई, जिससे दिन के अधिकतम तापमान में भी तेज गिरावट देखने को मिली।

आज पूर्वी यूपी और मध्यांचल में भी बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को पश्चिमी विक्षोभ का असर पूर्वी यूपी और मध्यांचल तक फैल सकता है। इन इलाकों में छिटपुट बूंदाबांदी के साथ बादलों की आवाजाही बढ़ने की संभावना है। वहीं पश्चिमी तराई और उत्तराखंड से सटे करीब 15 जिलों में ओलावृष्टि की चेतावनी दी गई है।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, 27 जनवरी से एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके कारण पूर्वी और पश्चिमी दोनों संभागों में दिन और रात के तापमान में उतार-चढ़ाव बना रहेगा

इन जिलों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट

सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, अलीगढ़, कासगंज, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, संभल, बदायूं और आसपास के इलाकों में ओले गिरने की आशंका है।

40–50 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, कासगंज, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल और बदायूं में झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं

लखनऊ में बढ़ेगी बादलों की हलचल

राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के पार रहा। शाम होते-होते बादलों की आवाजाही बढ़ी और हवा में ठंडक महसूस की गई। मौसम विभाग का अनुमान है कि शनिवार को लखनऊ में झोंकेदार हवाओं के साथ हल्की बूंदाबांदी हो सकती है, जिससे दिन के तापमान में मामूली गिरावट आएगी।

शुक्रवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 25.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

ये रहा प्रदेश का सबसे ठंडा जिला

शुक्रवार को 14.8 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ एक जिला प्रदेश का सबसे ठंडा दिन रहा। वहीं 6 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ बहराइच में सबसे ठंडी रात दर्ज की गई।

आगे भी पढ़े: खतरे की घंटी या मुनाफे का मौका? जानें क्यों पूरी दुनिया में अचानक बढ़ गई सोने की भूख!

author avatar
Sanskriti Tyagi
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
Panel of five men at a long table during a government event, with a large Hindi banner behind them celebrating 12 years of a program.
उत्तर प्रदेश

21 जून तक चलेगा श्रम विभाग का जनकल्याण अभियान, श्रमिकों को मिलेगी योजनाओं की पूरी जानकारी

उत्तर प्रदेश सरकार श्रमिकों और उनके परिवारों तक सरकारी योजनाओं का लाभ...

उत्तर प्रदेशवाराणसी

काशी विश्वनाथ धाम में विवाद: महिला पत्रकार से दुर्व्यवहार के बाद ACP सुरक्षा हटाए गए

वाराणसी के प्रसिद्ध श्री काशी विश्वनाथ धाम परिसर में रंगभरी एकादशी के...

उत्तर प्रदेश

लखनऊ में मांझा बना मौत का खेल, फ्लाईओवर पर हादसा, युवक घायल

राजधानी लखनऊ में पतंगबाजी के दौरान इस्तेमाल हो रहे खतरनाक मांझे से...