Home खेल विराट था कोहली के चैंपियन बनने का सफर, मेहनत और लगन से 18 साल बाद पूरा हुआ खिताब चूमने का सपना
खेल

विराट था कोहली के चैंपियन बनने का सफर, मेहनत और लगन से 18 साल बाद पूरा हुआ खिताब चूमने का सपना

Share
विराट था कोहली के चैंपियन बनने का सफर
विराट था कोहली के चैंपियन बनने का सफर
Share

साल 2008 में इंडियन प्रीमियर लीग की शुरुआत के साथ शुरू हुए इस इंतज़ार का सिलसिला तीन जून 2025 को आखिरकार थमा। आईपीएल 2025 के फ़ाइनल मुकाबले में आरसीबी ने पंजाब को 6 रनों से हराकर 18 साल का सूखा खत्म कर आईपीएल का खिताब जीतने का सपना पूरा किया।

आईपीएल का खिताब जीतने का सपना पूरा- by: Google

पंजाब किंग्स के बल्लेबाज शशांक सिंह जब आख़िरी ओवर की दूसरी गेंद पर बाउंड्री लगाने से चूक गए तो आरसीबी की जीत लगभग तय हो गई। और विराट कोहली की नम हुई आंखें अधूरे ख़्वाब के पूरे होने की कहानी को बयां करने लगीं। इसके बाद हर गुजरती गेंद के साथ आरसीबी की जीत पक्की होती गई और विराट कोहली की भावुकता चरम पर पहुंचती गई। जीत के करीब पहुंचते-पहुंचते विराट कभी नम आंखों को छुपा रहे थे, तो कभी आसमान की तरफ देख रहे थे। और जैसे ही आरसीबी ने पंजाब किंग्स को छह रन से मात दी तो विराट कोहली की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। कोहली घुटनों के बल मैदान पर बैठ गए और उन्होंने अपने चेहरे को हाथों से ढंक लिया। जीत से भावुक हुए विराट ने कहा कि उन्होंने सोचा नहीं था कि उन्हें कभी ये दिन देखने को मिलेगा। आरसीबी के पहली बार चैंपियन बनने पर विराट कोहली ने कहा कि, यह जीत जितनी टीम की है उतनी है फैन्स की भी है।

विराट कोहली by- Google

आरसीबी ने विराट कोहली पर उस वक्त दांव लगाया था जब उन्होंने टीम इंडिया के लिए डेब्यू भी नहीं किया था। जीत के बाद भावुकता और खुशी के पल समेटते हुए विराट कोहली ने कहा, “18 साल का लंबा इंतज़ार रहा है। मैंने अपनी जवानी, अपना प्राइम, अपना अनुभव दिया। मैंने अपना सब कुछ दिया…मैंने सोचा नहीं था कि कभी ये दिन आएगा। जैसे ही आख़िरी गेंद फेंकी गई, मैं भावुक हो गया.” “जो भी हुआ, मैं इस टीम के साथ जुड़ा रहा। ऐसे लम्हे आए जब मैंने अलग सोचा, लेकिन फिर भी मैं इस टीम के साथ जुड़ा रहा. मेरा दिल बेंगलुरु के साथ है, मेरी आत्मा बेंगलुरु और इस टीम के साथ है और यही वो टीम है जिसके साथ मैं तब तक रहूंगा जब तक मैं आईपीएल खेलूंगा.” “आज मैं एक बच्चे की तरह सोने जा रहा हूं। बहुत सारे लोगों ने ऑक्शन के बाद हम पर सवाल उठाए. लेकिन जो हमारे पास था हम उससे खुश थे। मेरे बारे में पहले ही बहुत कुछ कहा जा चुका है। ये जीत बेंगलुरु के लिए है.”

विराट कोहली by- Google

इंडियन क्रिकेट टीम के स्टार और अनुभवी प्लेयर विराट कोहली उस वक्त चर्चा में आए थे जब 2008 में उनकी अगुवाई में टीम इंडिया अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने में कामयाब रही थी। चूंकि विराट कोहली के पास इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने का अनुभव नहीं था इसलिए उन्हें आरसीबी ने पहले सीजन में 20 लाख रुपये में खरीदा था। एक बार एक इंटरव्यू में विराट कोहली ने पहले सीजन की ऑक्शन के बारे में बताते हुए कहा था कि, “जब नीलामी हुई तब हम मलेशिया में थे। हमें फर्स्ट क्लास क्रिकेटर्स के तौर पर खरीदा गया जिन्हें 20 लाख रुपये मिलते थे। हमारी खुशी का ठिकाना नहीं था. हमें 20 लाख रुपये मिले। उसके पीछे इमोशंस थे.” इसके बाद विराट कोहली ने आईपीएल और इंटरनेशनल क्रिकेट में कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। पहले सीजन में विराट कोहली के बल्ले से ज्यादा रन नहीं निकले और उन्होंने 13 मैच में 165 रन ही बनाए। लेकिन 2010 तक आते-आते उनके प्रदर्शन में सुधार हुआ और वो पहली बार एक सीजन में 300 से ज्यादा रन बनाने में कामयाब रहे।

विराट कोहली by- Google

इसके साल 2011 में विराट कोहली को रॉयल चैलेंजर्स का कप्तान बना दिया गया। विराट कोहली ने बल्ले से कमाल करते हुए 16 मैचों में 557 रन बनाए और आरसीबी दूसरी बार आईपीएल के फाइनल में पहुंचने में कामयाब रही। लेकिन धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स ने आरसीबी को खिताब जीतने से रोक दिया। तमाम सालों की निराशाओं के बीच 2016 में विराट कोहली एक अलग ही जिद लेकर मैदान में उतरे। विराट कोहली ने एक ही सीजन में तमाम नए कीर्तिमान रच दिए। विराट कोहली ने 16 मैचों में रिकॉर्ड 973 रन बनाए। उनके बल्ले से चार शतक और सात अर्द्धशतक शामिल हैं। आरसीबी तीसरी बार फ़ाइनल में पहुंची। लेकिन महज आठ रन के अंतर से सनराइजर्स हैदराबाद ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को फाइनल में मात दी और विराट कोहली का ख़्वाब एक बार फिर से अधूरा रह गया।

विराट कोहली by- Google

साल गुजरते गए और विराट खिताब जीतने का सपना संजोते हुए बल्ले को धार देते रहे से रन तो निकलते रहे। चैंपियन नहीं बन पाने की निराशा के बीच 2023 के सीजन की शुरुआत से पहले विराट कोहली ने आरसीबी की कप्तानी छोड़ने का फैसला कर लिया। और सिर्फ बल्लेबाज के तौर पर आरसीबी को चैंपियन बनाने का जिम्मा उठाया। 2023 में विराट कोहली ने कुल 639 रन बनाए और इसके एक साल बाद 2024 में विराट ने 741 रन बनाए। इस दौरान विराट ने अपने नाम एक और उपलब्धि की। कोहली आईपीएल में आठ हजार रन बनाने वाले वो पहले खिलाड़ी बने।

विराट कोहली और अनुष्का- by- Google

फिर आया साल 2025….इस साल भी विराट कोहली ने आरसीबी को चैंपियन बनाने के लिए जी जान लगा दी। विराट कोहली ने 15 मैच में 657 रन बनाए और उन्होंने आख़िरकार अपने 18 साल से अधूरे ख़्वाब को पूरा होते हुए देखा। इस पल और सफर को तय करने वाले हर एक फैन का भी सपना पूरा हुआ।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
France player shoots toward goal as Moroccan defenders and a diving goalkeeper react; crowd and news logo visible in the stands corner.
खेल

FIFA World Cup 2026: फ्रांस की शानदार जीत, मोरक्को बाहर

The Journalist News (Lucknow): FIFA World Cup 2026 में फ्रांस ने शानदार...

Man wearing dark sunglasses sits indoors beside a cricket-themed birthday cake in a news image about MS Dhoni's 45th birthday and fans outside his house.
खेल

MS धोनी के 45वें जन्मदिन पर जश्न, घर के बाहर जुटे हजारों फैंस, पोस्टर लेकर काटा केक

The Journalist News (Lucknow): भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और करोड़ों...