Home दुनिया आखिर पाकिस्तान में चीन ने क्यों तैनात की निजी सुरक्षा एंजेसिंया, जानिए क्या है इसके पीछे का मकसद..?
दुनिया

आखिर पाकिस्तान में चीन ने क्यों तैनात की निजी सुरक्षा एंजेसिंया, जानिए क्या है इसके पीछे का मकसद..?

Share
पाकिस्तान और चीन
पाकिस्तान और चीन
Share

Edited by: Vandana Ravindra.

चीन की निजी सुरक्षा एजेंसियां पहली बार पाकिस्तान में तैनात की गयी है। दरअसल, चीन ने ऐसा इसलिए किया है क्योंकि, पाकिस्तान में चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे (CPEC) की परियोजनाओं में शामिल है और पाकिस्तान में चीनी इंजीनियरों और श्रमिकों की सुरक्षा के लिए ये जरुरी है।

चीन ने अपनी तीन प्रमुख निजी सुरक्षा कंपनियों को किया तैनात

क्योंकि, पाकिस्तान में आए दिन आतंकी हमले होते रहते हैं। इन बढ़ते आतंकी हमलों को देखते हुए चीन ने ये फैसला किया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक चीन ने अपनी तीन प्रमुख निजी सुरक्षा कंपनियों – डेवे सिक्योरिटी फ्रंटियर सर्विस ग्रुप, चाइना ओवरसीज सिक्योरिटी ग्रुप, और हुआक्सिन झोंगशान सिक्योरिटी सर्विस – को पाकिस्तान में सुरक्षा देने के उद्देश्य से इनको नियुक्त किया गया है।

सिंध प्रांत की दो CPEC बिजली परियोजनाओं में सुरक्षाकर्मी तैनात

जानकारी के मुताबिक, पहले चरण में सिंध प्रांत की दो CPEC बिजली परियोजनाओं में 60 चीनी सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। ये सुरक्षाकर्मी चीनी नागरिकों की सुरक्षा के लिए पाकिस्तान सेना की निगरानी में काम करेंगे। सिंध प्रांत के थार कोल ब्लॉक में दो बिजली परियोजनाओं में लगभग 6,500 चीनी नागरिक काम कर रहे हैं

बताते चलें कि, पाकिस्तान चीन की इस शर्त को मानने के लिए इसलिए तैयार हो गया है क्योंकि, पाकिस्तान में बलूच लिबरेशन आर्मी यानि BLA के जैसे विद्रोही गुटों ने चीनी नागरिकों पर हमला कर दिया था। 6 अक्टूबर, 2024 को हुए हमले में दो चीनी नागरिक मारे गए थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
दुनिया

बलूचिस्तान ने किया आज़ादी का दावा, पाकिस्तान में मचा सियासी भूचाल

The Journalist News (Lucknow): सोशल मीडिया और विभिन्न प्लेटफॉर्म पर यह दावा...

Two leaders raise their clasped hands in triumph on a stage in a packed stadium, Modi in a beige kurta beside a suited official.
दुनिया

‘थैंक यू मेलबर्न, थैंक यू ऑस्ट्रेलिया’ PM मोदी ने जताया आभार, अल्बनीज़ की तारीफ में कही बड़ी बात

The Journalist News (Lucknow): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेलबर्न में आयोजित भारतीय...