Home दुनिया क्या बांग्लादेश के अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस से मुलाकात करेंगे पीएम मोदी, विचार जारी..?
दुनिया

क्या बांग्लादेश के अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस से मुलाकात करेंगे पीएम मोदी, विचार जारी..?

Share
भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर
भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर
Share

Edited by: Vandana Ravindra.

बांग्लादेश भारत की तरफ हाथ बढ़ा रहा है। दरअसल, आगामी बिम्सटेक शिखर सम्मेलन में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच बैठक के लिए अनुरोध किया है।

हालांकि, भारत सरकार अभी इस अनुरोध पर विचार कर रही है। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने संसदीय समिति की बैठक में जानकारी देते हुए बताया कि, कई सांसदों ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे हमलों पर चिंता जताई और पूछा कि, इस संबंध में भारत क्या कदम उठा रहा है। इधर, बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने दावा किया है कि, हिंदुओं पर हमले ‘राजनीति से प्रेरित’ थे और ‘अल्पसंख्यकों को निशाना बनाकर’ नहीं किए गए.

इसके अलावा बैठक में जयशंकर ने सांसदों को बांग्लादेश, मालदीव, म्यांमार और श्रीलंका के साथ संबंधों के बारे में जानकारी दी. उन्होंने कहा कि वह बाद में पाकिस्तान और चीन के बारे में अलग से बात करेंगे। विदेश मंत्री ने बताया कि, पाकिस्तान के रवैये की वजह से दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (SAARC) निष्क्रिय है. इसलिए भारत बिम्सटेक (बंगाल की खाड़ी बहु-क्षेत्रीय तकनीकी और आर्थिक सहयोग पहल) को मजबूत करने की कोशिश कर रहा है.

बताते चलें कि, प्रधानमंत्री मोदी 2 से 4 अप्रैल तक बैंकॉक में होने वाले बिम्सटेक शिखर सम्मेलन में भाग ले सकते हैं। वहीं पीएम मोदी बिम्सटेक शिखर सम्मेलन के दौरान मोहम्मद यूनुस से मुलाकात को लेकर कहा कि, इस पर विचार किया जा रहा है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
दुनिया

बलूचिस्तान ने किया आज़ादी का दावा, पाकिस्तान में मचा सियासी भूचाल

The Journalist News (Lucknow): सोशल मीडिया और विभिन्न प्लेटफॉर्म पर यह दावा...

Two leaders raise their clasped hands in triumph on a stage in a packed stadium, Modi in a beige kurta beside a suited official.
दुनिया

‘थैंक यू मेलबर्न, थैंक यू ऑस्ट्रेलिया’ PM मोदी ने जताया आभार, अल्बनीज़ की तारीफ में कही बड़ी बात

The Journalist News (Lucknow): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेलबर्न में आयोजित भारतीय...