Home खेल WPL 2025: मुंबई ने दिल्ली कैपिटल्स को 8 रनों से हराया, खुशी से झूंमी नीता अंबानी…
खेल

WPL 2025: मुंबई ने दिल्ली कैपिटल्स को 8 रनों से हराया, खुशी से झूंमी नीता अंबानी…

Share
WPL 2025: मुंबई ने दिल्ली कैपिटल्स को 8 रनों से हराया
WPL 2025: मुंबई ने दिल्ली कैपिटल्स को 8 रनों से हराया
Share

Edited by: Vandana Ravindra.

मुंबई ने दिल्ली कैपिटल्स को डब्ल्यूपीएल 2025 के फाइनल में हरा दिया। मुंबई में खेले गए डब्ल्यूपीएल 2025 के फाइनल मैच में मुबंई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 8 रन से हराया।

चैंपियन मुंबई इंडियंस की टीम के चेहरे पर खुशी के आंसू दिखे। दूसरी बार डब्ल्यूपीएल का खिताब अपने नाम करने वाली मुंबई इंडियंस को हराने के बाद दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ियों का रिएक्शन तेजी से वायरल हो रहा है। डब्ल्यूपीएल 2025 का फाइनल मैच जीतने के बाद मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी मैदान पर जश्न मनाते नजर आए। मुंबई इंडियंस की टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने फ्रेंचाइजी की मालकिन नीता अंबानी को गले लगाया। इस दौरान हरमनप्रीत कौर और नीता अंबानी को बेहद खुश थीं।

फाइनल में हार के बाद दिल्ली कैपिटल्स की टीम की खिलाड़ी ऑलराउंडर मेरिजन कैप रो पड़ीं। दिल्ली कैपिटल्स के खेमे में फाइनल में हारने के बाद मायूसी साफ झलक रही थी। पहले सीजन में मुंबई इंडियंस ने उनका खिताब जीतने का सपना तोड़ा था। दूसरे सीजन में आरसीबी ने उन्हें फाइनल में हराया था और अब मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को एक बार फिर फाइनल में हराकर चैंपियन बनने से रोका।

बताते चलें कि, फाइनल मैच में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया। पहले बैटिंग करते हुए मुंबई इंडियंस ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट में 149 रन बनाए। इस तरह दिल्ली कैपिटल्स की टीम 150 रन का पीछा करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 141रन ही बना सकी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
France player shoots toward goal as Moroccan defenders and a diving goalkeeper react; crowd and news logo visible in the stands corner.
खेल

FIFA World Cup 2026: फ्रांस की शानदार जीत, मोरक्को बाहर

The Journalist News (Lucknow): FIFA World Cup 2026 में फ्रांस ने शानदार...

Man wearing dark sunglasses sits indoors beside a cricket-themed birthday cake in a news image about MS Dhoni's 45th birthday and fans outside his house.
खेल

MS धोनी के 45वें जन्मदिन पर जश्न, घर के बाहर जुटे हजारों फैंस, पोस्टर लेकर काटा केक

The Journalist News (Lucknow): भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और करोड़ों...