Home मनोरंजन फैसलों पर टिके रहने में सक्षम होना मुझे वाकई में बहुत शांति देता हैं, ‘स्पिरिट’ विवाद पर बोलीं दीपिका !
मनोरंजन

फैसलों पर टिके रहने में सक्षम होना मुझे वाकई में बहुत शांति देता हैं, ‘स्पिरिट’ विवाद पर बोलीं दीपिका !

Share
कार्टियर के हाई ज्वेलरी इवेंट में शामिल हुईं दीपिका !
कार्टियर के हाई ज्वेलरी इवेंट में शामिल हुईं दीपिका !
Share

बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस और इंटरनेशनल ब्रांड एंबेसडर दीपिका पादुकोण हाल ही में स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम में आयोजित कार्टियर के हाई ज्वेलरी इवेंट में शामिल हुईं। इस इवेंट में दीपिका ने अपने ग्लैमरस और शाही अंदाज से सभी का ध्यान खींचा। रेड कारपेट पर उनका लुक बेहद एलिगेंट और ग्रेसफुल रहा, जिसे फैशन एक्सपर्ट्स और फैंस ने खूब सराहा। इस इवेंट में दीपिका बोल्ड ट्विस्ट के साथ पुराने हॉलीवुड ग्लैमर को अपनाते हुए एक ओवरसाइज्ड लाल गाउन पहना था। इस ड्रेस की कई तस्वीरें दीपिका ने अपने इंस्टाग्राम पर भी साझा की हैं।

हाई ज्वेलरी इवेंट में पहुंची दीपिका by Google

पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के सवाल पर बोलीं दीपिका

हाई ज्वेलरी इवेंट में पहुंची दीपिका by Google

इस दौरान पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में आने वाली चुनौतियों से निपटने के सवाल पर दीपिका पादुकोण ने जवाब दिया। इस दौरान अभिनेत्री ने कहा, “मुझे लगता है कि जो चीज मुझे संतुलित रखती हैं, वह सिर्फ सच्चा होना और प्रामाणिक होना है। जब भी मैं मुश्किल परिस्थितियों या मुश्किल हालातों का सामना करती हूं, तो मुझे लगता है कि अपने अंदर की आवाज को सुनने और सिर्फ निर्णय लेने व उन फैसलों पर टिके रहने में सक्षम होना मुझे वाकई में बहुत शांति देता है। तब मैं सबसे अधिक कंफर्टेबल महसूस करती हूं।”

दीपिका पादुकोण के इस बयान ने सुर्खियां बटोरी

हाई ज्वेलरी इवेंट में पहुंची दीपिका by Google

दरअसल, संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म ‘स्पिरिट’ से दीपिका पादुकोण के बाहर होने के बाद संदीप रेड्डी वांगा ने बीते दिन एक क्रिप्टिक पोस्ट किया था, जिसे दीपिका पादुकोण पर निशाना माना जा रहा था। इस पोस्ट के बाद यह मामला तूल पकड़ चुका था कि, दोनों के फैंस भी आपस में भिड़ रहे थे। लेकिन इस बीच दीपिका पादुकोण के इस बयान ने सुर्खियां बटोर ली हैं। क्योंकि, ‘स्पिरिट’ से जुड़े विवाद और संदीप रेड्डी वांगा के उस क्रिप्टिक पोस्ट के बाद दीपिका पादुकोण का ये बयान आया है। इसलिए इसे जमकर वायरल किया जा रहा है, हालांकि, इस बयान के दौरान दीपिका ने ‘स्पिरिट’ या संदीप रेड्डी वांगा का न तो नाम लिया और न ही इस बारे में कोई बात कही। लेकिन फैंस दीपिका के इस बयान को इस पूरे मामले और संदीप रेड्डी वांगा को जवाब देने से जरूर जोड़कर देख रहे हैं।

हाई ज्वेलरी इवेंट में पहुंची दीपिका by Google
author avatar
Ankur Bajpai
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
The Kerala Story 2 Goes Beyond का नया गाना ओ माई री
मनोरंजन

आ गया ‘The Kerala Story 2’ का दूसरा गाना, रिलीज डेट के साथ फिल्म पर बड़ा अपडेट!

फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ ने अपने पहले पार्ट से देशभर में गहरी...

मनोरंजन

FIR के बाद मनोज बाजपेयी का बड़ा बयान, हटेगा प्रमोशनल कंटेंट

विवादित फिल्म “घूसखोर पंडित” को लेकर लखनऊ में FIR दर्ज होने के...

दुनियामनोरंजन

BTS का ऐतिहासिक कमबैक: Gwanghwamun Square से Netflix पर LIVE, ARIRANG से मचेगा दुनियाभर में धमाल

दुनिया के सबसे लोकप्रिय के-पॉप ग्रुप BTS एक बार फिर इतिहास रचने...