Home खेल 18 नंबर जर्सी ने 18 साल बाद पूरा किया अपना ख्वाब, RCB ने IPL फाइनल में पंजाब को 6 रनों से हराकर जीता खिताब
खेल

18 नंबर जर्सी ने 18 साल बाद पूरा किया अपना ख्वाब, RCB ने IPL फाइनल में पंजाब को 6 रनों से हराकर जीता खिताब

Share
RCB ने जीता IPL का खिताब
RCB ने जीता IPL का खिताब
Share

18 साल की लंबी यात्रा के बाद उस आरसीबी की टीम ने आखिरकार वो ‘विराट ख्बाव’ पूर कर दिखाया। जिस ट्रॉफी के लिए एक टीम ने सालों तक दुआएं मांगीं, हर हार के बाद भी उम्मीद को नहीं छोड़ा। बेंगलुरु ने खिताबी जीत के सपने को 3 जून को साकार कर दिया।

RCB ने जीता IPL का खिताब – by: Google

दरअसल, 3 जून को गुजरात में बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के बीच खेले गए आईपीएल-18 के फाइनल में आरसीबी ने महज 6 रनों से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ ही सालों की उम्मीदों, मायूसियों और फिर से उठ खड़े होने की नई कहानी लिख डाली। ये कहानी सिर्फ एक टीम की नहीं, हर उस फैन की भी है जो ‘Ee Sala Cup Namde’ को सिर्फ एक नारा नहीं, एक इबादत की तरह दोहराता रहा। आज वो नारा मुकम्मल हुआ है, हां, इस बार वाकई कप आरसीबी का हुआ है।

RCB ने जीता IPL का खिताब – by: Google

अपनी पहली आईपीएल ट्राफी जीतने के बाद आरसीबी की टीम इसे अपने फैंस के साथ सेलिब्रेट करना चाहती है। जिसके लिए विशेष रुप से परेड का इंतजाम किया गया है। इस बात की जानकारी खुद आरसीबी ने अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंड पर दी है। आज 4 जून यानि बुधवार को बेंगलुरु में आरसीबी ट्रॉफी के साथ बस परेड होगी। परेड का समय दोपहर में 3:30 बजे रखा गया है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की यह बस परेड विधान सौधा से शुरु होकर एंडिंग पॉइंट एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पर जाकर खत्म होगी।

RCB ने जीता IPL का खिताब – by: Google

3 जून को खेले गए फाइनल खिताब की बात करें तो, पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने आईपीएल फाइनल में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। ऐसे में आरसीबी ने पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट पर 190 रन बनाए। विराट कोहली ने 3 चौकों की मदद से सबसे ज्यादा 43 रन आरसीबी के लिए बनाए। पंजाब के लिए काइल जैमीसन और अर्शदीप सिंह ने 3-3 विकेट लिए। 191 रन के टारगेट का पीछा करते हुए पीबीकेएस 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 184 रन ही बना पाई और 6 रन से मैच हार गई। पंजाब के लिए शशांक सिंह ने सर्वाधिक नाबाद 61 रन बनाए। आरसीबी के लिए भुवनेश्वर कुमार और क्रुणाल पंड्या ने 2-2 विकेट लिए।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
France player shoots toward goal as Moroccan defenders and a diving goalkeeper react; crowd and news logo visible in the stands corner.
खेल

FIFA World Cup 2026: फ्रांस की शानदार जीत, मोरक्को बाहर

The Journalist News (Lucknow): FIFA World Cup 2026 में फ्रांस ने शानदार...

Man wearing dark sunglasses sits indoors beside a cricket-themed birthday cake in a news image about MS Dhoni's 45th birthday and fans outside his house.
खेल

MS धोनी के 45वें जन्मदिन पर जश्न, घर के बाहर जुटे हजारों फैंस, पोस्टर लेकर काटा केक

The Journalist News (Lucknow): भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और करोड़ों...