Home उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक, कुल 11 प्रस्ताव अनुमोदन में से 10 प्रस्तावों को स्वीकृति
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक, कुल 11 प्रस्ताव अनुमोदन में से 10 प्रस्तावों को स्वीकृति

Share
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक
Share

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आज हुई कैबिनेट बैठक हुई। लोकभवन के सभागार में आयोजित कैबिनेट बैठक में कुल 11 प्रस्ताव अनुमोदन के लिए रखे गए, जिसमें कैबिनेट ने 10 प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान की। जिसमें हल्दीराम उद्योग के लेटर ऑफ इंट्रेस्ट को मंजूरी मिली, 5 कंपनियों को वित्तीय प्रोत्साहन सुविधा की राशि मंजूर हुई, ACC सोनभद्र सहित कुल 06 कंपनियों का प्रस्ताव था वो पास हुआ। इसके अलावा उत्तर प्रदेश में “होम स्टे लॉज” बनाए जाने को मंजूरी दी गयी है जिसमें 01 कमरे से 06 कमरे तक के होंगे। इसकी अनुमति DM और SP/SSP दे सकेंगे। इसके अलावा पर्यटन विभाग उत्तर प्रदेश के प्रस्ताव को भी मंजूरी मिली है।

कैबिनेट बैठक by Google

दरअसल, उत्तर प्रदेश बेड एंड ब्रेकफास्ट (बीएंडबी) एवं होमस्टे नीति-2025 को मंजूरी इसलिए दी गयी है जिससे राज्य के धार्मिक और पर्यटन स्थलों पर आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को ठहरने की बेहतर और सुलभ सुविधा मिल सके। पर्यटन विभाग के प्रस्ताव के अनुसार, अक्सर देखने में आता है कि प्रमुख धार्मिक या पर्यटन स्थलों पर होटल फुल हो जाते हैं, जिससे पर्यटकों को रुकने में परेशानी होती है। इसी समस्या के समाधान के लिए यह नीति तैयार की गई है।

योगी कैबिनेट by Google

बीएंडबी एवं होमस्टे नीति-2025 के अनुसार धार्मिक और पर्यटन स्थलों में कोई भी व्यक्ति अपने 1 से 6 कमरों तक की इकाई को होमस्टे के रूप में रजिस्टर करा सकता है। इसके तहत, अधिकतम 12 बेड की अनुमति होगी। कोई भी पर्यटक लगातार 7 दिन तक इस सुविधा का लाभ उठाते हुए यहां ठहर सकता है। इससे अधिक ठहरने की स्थिति में रिन्यूअल की भी व्यवस्था होगी। अनुमति की प्रक्रिया जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक की अगुवाई वाली कमेटी के माध्यम से पूरी की जाएगी।

सुरेश खन्ना by Google

बैठक के बाद वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने बताया कि, ग्रामीण क्षेत्रों में होमस्टे इकाइयों के लिए ₹500 से ₹750 तक का नाममात्र शुल्क लिया जाएगा। वहीं, शहरी या सिल्वर श्रेणी के होमस्टे के लिए ₹2000 का आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है। उत्तर प्रदेश की जीवंत सांस्कृतिक विरासत और ऐतिहासिक महत्व वाले स्थलों के कारण यह राज्य विदेशी और घरेलू पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र है। राज्य में पहले ऐसी कोई नीति न होने के कारण होमस्टे संचालकों को केंद्र सरकार के निधि प्लस पोर्टल पर पंजीकरण कराना पड़ता था। अब राज्य सरकार की इस नई नीति के तहत वे स्थानीय निकायों की अनापत्ति लेकर सरल प्रक्रिया से पंजीकरण कर सकेंगे।

सुरेश खन्ना ने बताया कि इसके अतिरिक्त, इस नीति में वित्तीय प्रोत्साहन और अनुदान की भी व्यवस्था की गई है ताकि राज्य के निवासियों को प्रोत्साहित किया जा सके कि वे अपने घरों को पर्यटन हित में उपयोग करें। इस नीति के लागू होने से न केवल पर्यटकों को सस्ते और सुविधाजनक ठहरने का विकल्प मिलेगा, बल्कि स्थानीय लोगों के लिए रोजगार और आय के नए अवसर भी बनेंगे। सृजित होंगे। यह नीति प्रदेश की अर्थव्यवस्था और पर्यटन अवसंरचना को मजबूत करने में सहायक सिद्ध होगी।

हल्दीराम उद्योग के लेटर ऑफ इंट्रेस्ट by Google

बताते चलें कि यूपी कैबिनेट की बैठक में निवेश को बढ़ावा देने के लिए कुल 11 प्रस्तावों में से 10 को मंजूरी दी गई, जिसमें हल्दीराम उद्योग के लेटर ऑफ इंट्रेस्ट को भी स्वीकृति मिली है। नोएडा में हल्दीराम स्नैक्स की 662 करोड़ रुपये की निवेश परियोजना को हरी झंडी दी गई, जबकि पांच कंपनियों को वित्तीय प्रोत्साहन की सुविधा मंजूर हुई है। ACC सोनभद्र समेत कुल छह कंपनियों के प्रस्तावों पर भी सहमति बनी। उद्योग मंत्री नंदी ने कहा कि, विपक्ष के आरोपों का करारा जवाब मिला है और इन्वेस्ट यूपी के प्रस्ताव अब धरातल पर उतर रहे हैं।

इसके अलावा उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 20 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण देने का निर्णय लिया है, जो सभी वर्गों (SC, ST, OBC, सामान्य) में समान रूप से लागू होगा। इसके साथ ही अग्निवीरों को आयु सीमा में तीन वर्ष की छूट भी मिलेगी, जबकि अन्य राज्यों और केंद्रीय बलों (CISF, BSF) में अब तक अधिकतम 10 प्रतिशत आरक्षण ही दिया गया है।

अन्नपूर्णा भवन by Google

साथ ही उत्तर प्रदेश में सार्वजनिक वितरण प्रणाली को सशक्त बनाने के लिए सरकार हजार अन्नपूर्णा भवन बनवा रही है। हर एक जिले में 75 अन्नपूर्णा भवन बनाए जाएंगे, जहां से लाभार्थियों को उचित दर पर सरकारी राशन मिलेगा। दो हजार अन्नपूर्णा भवन बनाना अभी बाकी है।

author avatar
Ankur Bajpai
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
Crowded train doorway with passengers scrambling, conveying a chaotic scene; a red Hindi news ticker at the bottom reports UP Police Exam chaos, with The Journalist News logo in the top-right corner.
उत्तर प्रदेशशिक्षा

UP Police Exam: चारबाग स्टेशन पर मची अफरा तफरी, ट्रेन की खिड़कियों से चढ़े अभ्यर्थी

The Journalist News Lucknow: उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के दूसरे...

Official in orange robes speaks at a press conference; raised index finger, UPEIDA logo prominent, with a red Hindi banner about changes to UPEIDA responsibilities.
उत्तर प्रदेशपॉलिटिक्स

यूपी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फैसला, यूपीडा की जिम्मेदारी में बदलाव

The Journalist News Lucknow: उत्तर प्रदेश सरकार ने एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक बदलाव...