Home पॉलिटिक्स कांग्रेस पार्टी समेत 16 राजनीतिक दलों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर संसद के विशेष सत्र को बुलाने की रखी मांग
पॉलिटिक्स

कांग्रेस पार्टी समेत 16 राजनीतिक दलों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर संसद के विशेष सत्र को बुलाने की रखी मांग

Share
संसद के विशेष सत्र
संसद के विशेष सत्र
Share

कांग्रेस पार्टी समेत 16 राजनीतिक दलों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर संसद के विशेष सत्र को बुलाने की मांग की है। कांग्रेस पार्टी और तमाम विपक्षी दलों ने पत्र में लिखा है कि पहलगाम हमले, आपरेशन सिंदूर और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के सीजफायर को लेकर दिये जा रहे बयानों जैसे घटनाक्रमों को देखते हुए संसद का सत्र बुलाया जाना चाहिए।

कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा…

कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा by Google

कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने आज इस मसले पर हुई बैठक के बाद कहा कि, “16 राजनीतिक दलों ने अपने सभी नेताओं के माध्यम से एक चिट्ठी प्रधानमंत्री के नाम लिखी है और संयुक्त रूप से संसद के विशेष सत्र को बुलाने की मांग उठाई है। जब पहलगाम में आक्रमण हुआ तो कांग्रेस पार्टी और तमाम विपक्षी दलों ने पूर्ण रूप से देश की सरकार को जवाबी कार्रवाई करने के लिए अपना समर्थन दिया। उसके बाद जो घटनाक्रम घटित हुए वह भी आपके सामने हैं। उसके बाद अमेरिका द्वारा युद्धविराम की घोषणा की गई और उसके बाद के घटनाक्रम को देखते हुए हमने (संसद के) विशेष सत्र की मांग उठाई।

दल विशेष सत्र by Google

उन्होंने कहा कि, हमने कहा कि महत्वपूर्ण है कि एक ओर सभी सांसद और सभी दल विशेष सत्र के माध्यम से अपनी सेना का धन्यवाद कर सकें और दूसरी ओर पूरी घटना पर सरकार बिंदुवार अपनी बात रखे। पहलगाम आतंकी हमले से लेकर ऑपरेशन सिंदूर तक, ऑपरेशन सिंदूर से लेकर अमेरिका द्वारा युद्धविराम की घोषणा तक और उसके बाद पाकिस्तान को दुनिया में अलग-थलग करने के लिए क्या-क्या प्रयास किए जा रहे हैं, उसमें कितनी सफलता मिल रही है… इस भावना के साथ यह मांग की गई थी और इस चिट्ठी में भी यही कहा गया है। अब जब सरकार दुनिया के अलग-अलग देशों की राजधानियों में अपनी बात रख रही है तो देश की संसद के सामने भी अपनी बात रखना आवश्यक है। इस भावना को आगे बढ़ाते हुए इस यह चिट्ठी के माध्यम से आज हमारे दलों के नेताओं ने इस मांग को दोहराया है।”

यूबीटी शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा

यूबीटी शिवसेना सांसद संजय राउत by Google

वहीं INDIA गठबंधन की बैठक के बाद यूबीटी शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा कि, “हमने प्रधानमंत्री को जो पत्र लिखा है, उस पर 16 राजनीतिक दलों के हस्ताक्षर हैं। यह कोई सामान्य पत्र नहीं है। विपक्ष जनता की आवाज़ है। हम चाहते हैं कि, देश में अब तक जो कुछ भी हुआ है, उस पर चर्चा के लिए विशेष सत्र बुलाया जाए। अगर राष्ट्रपति ट्रंप के कहने पर आप युद्ध विराम कर सकते हो, तो आप विपक्ष के बार-बार अनुरोध के बाद भी विशेष सत्र क्यों नहीं बुला रहें ? क्या हमें विशेष सत्र बुलाने के लिए राष्ट्रपति ट्रंप के पास जाना पड़ेगा ?”

author avatar
Ankur Bajpai
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
उत्तर प्रदेशपॉलिटिक्स

विधानमंडल का बजट सत्र कल से, 11 फरवरी को पेश होगा 9 लाख करोड़ का बजट

उत्तर प्रदेश विधानमंडल का बजट सत्र कल से शुरू होने जा रहा...

उत्तर प्रदेशपॉलिटिक्सराष्ट्रीय

लखनऊ: बजट सत्र से पहले विधानसभा में आज कार्य मंत्रणा समिति की अहम बैठक

उत्तर प्रदेश विधानसभा के आगामी बजट सत्र से पहले आज विधानसभा परिसर...

पॉलिटिक्सराष्ट्रीय

बंगाल चुनाव से पहले बड़ा सयासी धमाका, कांग्रेस अकेले लड़ेगी चुनाव

पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज हो...